भारत नहीं इन दो विकसित देशों में हैं ब्रेस्ट कैंसर के सबसे ज्यादा मरीज, जानें क्यों बढ़ रहा ये रोग और कैसे करें बचाव?

ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है, ये रोग महिलाओं की जिंदगी को तबाह करने का काम करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस देश की महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जी हां आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

कैंसर दुनिया भर में तेजी से फैलता एक जानलेवा रोग है। जिससे हर साल लाखों लोग प्रभावित होते हैं। इसमें भी ब्रेस्ट कैंसर एक ऐसी समस्या है जो ज्यादातर महिलाओं को अपनी गिरफ्त में लेती है। किसी भी बीमारी की रोकथाम न कर पाने वाले देशों में गरीब देशों को समझा जाता है। इसके साथ ही विकासशील देशों में किसी भी बीमारी के मरीज ज्यादा संख्या में मिलते हैं। लेकिन आज हम आपको 2 ऐसे विकसित देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां ब्रेस्ट कैंसर के मामले काफी ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। जी हां ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ब्रेस्ट कैंसर के मामलों की संख्या सबसे ज्यादा पाई गई है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

breast cancer

शोध में हुआ खुलासा

ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के शोधकर्ताओं ने 185 देशों में स्तन कैंसर की घटनाओं और उससे होने वाली मृत्यु दर का विश्लेषण किया। जिसमें सामने आया कि दुनिया भर में 20 में से 1 महिला को कभी न कभी ब्रेस्ट कैंसर की समस्या झेलनी पड़ी है। वही 70 में से 1 महिला को इसके कारण अपनी जान गंवानी पड़ी। मीडिया में सामने आईं खबर की मानें तो ब्रेस्ट कैंसर के सबसे ज्यादा मामले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से सामने आए हैं।

End of Feed