Green Leaves Are Dear To Lord Shiva: सावन बस शुरू होने वाला है। इस बार सावन की शुरुआत सोमवार को हो रही है। सावन के पहले दिन ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाएगी। अब तक तो लोगों ने भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखने की तैयारी भी कर ली होगी। सभी लोग सुबह मंदिर जाकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करें। साथ ही, शिवलिंग पर जल, दूध, दही, बेलपत्र और माला आदि भी चढ़ाएंगे। शिवलिंग पर लोग कई तरह की चीजें चढ़ाते हैं। इनमें कुछ अनाज, शहद और पत्ते आदि भी शामिल हैं। ऐसी मान्यता है कि जब आप शिवलिंग पर पत्ते चढ़ाते हैं, तो इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मंगलकामनाएं पूर्ण करते हैं।
Green Leaves Are Dear To Lord Shiva
आपको बता दें कि भगवान शिव को चढ़ाई जानी वाली कुछ चीजें सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि लोग शिवलिंग पर तरह-तरह के हरे पत्ते भी चढ़ाते हैं। आमतौर पर लोग 5 तरह के हरे पत्ते चढ़ाते हैं। ये हरे पत्ते भोलेनाथ को अतिप्रिय हैं। साथ ही, सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होते हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
सावन में शिवलिंग पर चढ़ाए जाते हैं ये हरे पत्ते
बेलपत्र
भगवान शिव को बेलपत्र अतिप्रिय है। आपको बता दें कि सेहत के लिए भी ये पत्ते किसी दवा से कम नहीं हैं। इन्हें पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए कारगर माना जाता है। बवासीर के रोगियों के लिए भी ये लाभकारी होते हैं।
शमी के पत्ते
शिवलिंग पर बेलपत्र के साथ शमी के पत्ते भी चढ़ाए जाते हैं। यह पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनका प्रयोग कोलेस्ट्रॉल कम करने और हृदय रोगों के खतरे को कम करने के लिए किया जा सकता है।
धतूरे के पत्ते
आपने लोगों को शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाते तो देखा होगा, इसके पत्ते भी खूब चढ़ाए जाते हैं। इन पत्तों को कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए रामबाण औषधि माना जाता है। इसे जोड़ों के दर्द की समस्या दूर करने में कारगर माना जाता है। साथ ही, बालों से जुड़ी समस्याएं भी दूर करते हैं।
आक के पत्ते
आक के फूल चढ़ाने के साथ-साथ लोग शिवलिंग पर इसके पत्ते भी चढ़ाते हैं। ये पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने और जोड़ों के दर्द को कम करने में कारगर हैं।
पीपल का पत्ता
इस पत्ते को शिवलिंग पर चढ़ाने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। पीपल के पत्ते शुगर को कंट्रोल रखने, बीपी और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करते हैं। इन्हें हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
