हमारे शरीर में होने वाली ज्यादातर बीमारियों के पीछे हमारा खान पान ही जिम्मेदार होता है। बीमारी चाहे साधारण हो या गंभीर कहीं न कहीं खानपान और लाइफस्टाइल की गलती के कारण ही हम लोग चपेट में आते हैं। पुरुषों की एक ऐसी ही एक समस्या के बारे में हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं। पुरुषों में यूरिन इंफेक्शन के मामले महिलाओं की तुलना में ज्यादा देखने को मिलते हैं। जिसके पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके कारण और इलाज के कुछ उपायों के बारे में...
प्रोस्टेट का बढ़ना
पुरुषों में यूरिन इंफेक्शन का एक बड़ा कारण प्रोस्टेट का बढ़ना हो सकता है। प्रोस्टेट के कारण कई और तरह की हेल्थ प्रॉब्लम भी आपके सामने आकर खड़ी हो जाती हैं। यदि आपको लंबे समय से बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया है, तो आपको यूरिन इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ा सकता है।
साफ-सफाई का अभाव
पुरुषों में यूरिन इंफेक्शन की समस्या का एक बढ़ा कारण साफ-सफाई का अभाव भी हो सकता है। क्योंकि पुरुष अक्सर ही बिना सफाई का ख्याल रखे कहीं भी यूरिन पास कर लेते हैं। इसके अलावा अपने जननांगों की सफाई न करना और अंडरगारमेंट्स को समय पर न बदलना यूरिन इंफेक्शन का कारण हो सकता है।
किडनी की समस्या
जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्याएं होती है, उन्हें यूरिन इंफेक्शन का खतरा काफी ज्यादा हो जाता है। यदि आप किडनी स्टोन जैसी समस्या से पीड़ित है, तो आपको यूरिन इंफेक्शन का खतरा काफी ज्यादा झेलना पड़ सकता है। इसके साथ ही कभी-कभी ये इंफेक्शन शरीर के और अंगों में भी फैल सकता है।
यूरिन इंफेक्शन से बचाव के उपाय (Tips to Prevent Urine Infection)
- यूरिन इंफेक्शन से बचाव के लिए आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट रखें।
- इसके साथ ही प्रोस्टेट और ब्लैडर जैसे अंगों में किसी तरह की बीमारी न होने दें।
- पुरुषों को यूरिन इंफेक्शन से बचाव के लिए अपने शरीर की साफ सफाई पर खास ध्यान रखें।
- इसके बाद भी यूरिन इंफेक्शन से जुड़ा कोई लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
