गर्मियों में मटके का पानी पीने के हैं कई फायदे, बस इन बातों का रखें ध्यान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 4, 2023, 12:50 PM IST

गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर पानी पीना चाहिए। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखने और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए मटके का पानी पी सकते हैं।

गर्मियों में पानी पीना शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। लोग धूप से आकर या तेज प्यास लगने पर घर पर ठंडा पानी पीना चाहते थे। लेकिन कई लोगों को फ्रिज का ठंडा पानी पसंद नहीं आता। वो लोग ठंडा और ताजा पानी पीना चाहते हैं जो सेहत को कोई नुकसान ना पहुंचाए। इसके लिए कई लोग मटके का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि इसमें न तो बिजली खर्च होती है और न ही पैसा। यह पानी को बेहद प्राकृतिक तरीके से ठंडा करता है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। लेकिन मटके का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है।

Pot water benefits

गर्मियों में मटके का पानी पीने के फायदे (Source:istock)

नया मटका कैसे इस्तेमाल करें

एक नए मटके का उपयोग करने के लिए, इसे पहले साफ करना बहुत जरूरी है। इसके लिए मटके को नल के पानी से धो लें। फिर इस मटके में 24 घंटे के लिए पानी भर कर रख दें और अगले दिन इस पानी को निकाल दें। इस पानी का इस्तेमाल आप पौधों के लिए कर सकते हैं। इसे अगले दिन दोहराएं।

सुबह बिना ब्रश किये पानी पीना सही है या गलत?

फिर तीसरे दिन से शुद्ध जल पीना शुरू करें। मटके को कभी भी कपड़े से न लपेटें क्योंकि इससे पानी के ठंडा होने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है। कपड़े से लपेटने से पानी जल्दी ठंडा नहीं होगा।

मटके का इस्तेमाल कब तक करें?

किसी भी साधारण मटके का उपयोग पूरे वर्ष किया जा सकता है। इसके अलावा, यदि आप देखते हैं कि मटके में कुछ दरारें हैं या पानी ठंडा नहीं हो रहा है, तो आपको इसे बदलने की जरूरत पड़ सकती है।

मटके का पानी पीने के फायदे

मटके के पानी में पर्याप्त पोषक तत्व और खनिज होते हैं जो सन स्ट्रोक को रोकते हैं और शरीर में ग्लूकोज को बनाए रखते हैं।

मटके का पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और पाचन क्रिया ठीक रहती है।

End of Feed