Dengue Diet: बदलते मौसम के साथ डेंगू बुखार का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है जो मुख्य रूप से मादा मच्छर एडीज इजिप्टी के काटने से फैलती है। डेंगू बुखार में ब्लड प्लेटलेट्स कम, तेज बुखार, स्किन पर दाने, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द और सिरदर्द जैसी समस्याएं होती हैं। डेंगू के लक्षण दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर समय रहते डेंगू का इलाज नहीं किया जाए तो मरीज की मौत तक हो सकती है। सही इलाज के साथ डेंगू में खान-पान का भी बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। हेल्दी डाइट को फॉलो कर आप डेंगू से जल्दी रिकवर कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि डेंगू में क्या खाएं और किन चीजों का सेवन करने से बचें।
डेंगू में क्या खाएं- What To Eat In Dengue
पपीते के पत्तों का जूस
ब्लड प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में पपीते के पत्तों का जूस बेहद फायदेमंद साबित होता है। पपीते के पत्ते में काइमोपपैन और पपेन जैसे एंजाइम्स होते हैं, जो ब्लड प्लेटलेट काउंट को बढ़ाते हैं। ऐसे में डेंगू बूखार से तुरंत रिकवरी के लिए पपीते के पत्तों का जूस पिएं।
नारियल पानी
नारियल पानी एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो- एसिड, एंजाइम्स, विटामिन सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। डेंगू बुखार में शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए आप नारियल पानी का सेवन करें।
हल्दी
हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है जो मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करती है। ऐसे में रोजाना रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं।
खट्टे फल
खट्टे फलों का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। ऐसे में कीवी, संतरा जैसे खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं।
डेंगू बुखार में क्या न खाएं- What To Avoid In Dengue
डेंगू बुखार में चाय, कॉफी, सोडा या सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसे चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे बॉडी डिहाइट्रेट हो सकती है, जो डेंगू के बुखार में नुकसानदायक हो सकती हैं।
डेंगू बुखार में चटपटे, मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए। मसालेदार भोजन का सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं बढ़ जाती है।
डेंगू में तली-भुनी चीजों का सेवन करने से भी बचें। इससे फैट बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है और यह आपकी इम्यूनिटी को कमजोर बनाती है।
