तेजी से पांव पसार रहा H1N1 वायरस, दिल्ली में 6 गुना बढ़े मामले; डॉक्टर से जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Swine Flu Cases Cause: दिल्ली में H1N1 यानि स्वाइन फ्लू तेजी से पांव पसारने लगा है। इस साल इसके मामलों में करीब 6गुना वृद्धि हुई है। आइए डॉक्टर से जानते हैं इसके बचाव के उपाय क्या हैं।

Swine Flu Cases Cause: दिल्ली में बारिश और बदलते मौसम के बीच H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी में इस साल अब तक 1,349 H1N1 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले साल इसी अवधि में संक्रमित मरीजों की संख्या 229 थी। आंकड़ों की तुलना करें तो इस साल H1N1 के मामले करीब छह गुना बढ़े हैं।

Swine Flu Cases Cause   क्या है स्वाइन फ्लू कैसे बचें

क्या है स्वाइन फ्लू कैसे बचें

बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ज्यादातर मरीजों में संक्रमण हल्का है और कुछ दिनों में लक्षणों में सुधार हो जाता है। गंभीर लक्षण दिखाई देने पर मरीज को तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की जरूरत है।

End of Feed