गर्मियों में तेजी से फैल रहा फूड पॉइजनिंग, क्या है इसकी असली वजह, Heatwave के साथ क्यों बन रही है बड़ी समस्या

Summer Stomach Infection: गर्मियों में फूड पॉइजनिंग के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। क्या लू यानी हीटवेव इसका बड़ा कारण है? जानें क्यों गर्मी में खाना जल्दी खराब होता है, कैसे बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं इन्फेक्शन।

Summer Stomach Infection: गर्मी का मौसम आते ही एक दिक्कत जो हर साल सुनने को मिलती है, वो है फूड पॉइजनिंग। लेकिन इस बार मामला थोड़ा ज्यादा गंभीर लग रहा है। तेज धूप, बढ़ता तापमान और लू यानी हीटवेव ने इसे और भी आम बना दिया है। कई लोगों को बिना ज्यादा बाहर का खाना खाए भी पेट दर्द, उल्टी या दस्त जैसी परेशानी हो रही है। दरअसल, गर्मी में खाना जल्दी खराब हो जाता है और हमें पता भी नहीं चलता। ऊपर से शरीर में पानी की कमी और कमजोर होती इम्यूनि:टी इस समस्या को और बढ़ा देती है। डॉक्टर भी बार-बार यही सलाह दे रहे हैं कि इस मौसम में खाने-पीने को लेकर जरा भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि आखिर गर्मियों में फूड पॉइजनिंग इतनी तेजी से क्यों फैल रही है।

summer stomach infection why food poisoning is rising

गर्मियों में तेजी से फैल रहा फूड पॉइजनिंग, क्या है इसकी असली वजह

गर्मी में खाना क्यों बन जाता है ‘खतरे वाला’ (Food Poisoning)

गर्मियों में तापमान बढ़ते ही खाने में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। खासकर अगर खाना कुछ घंटों के लिए भी बाहर रह जाए, तो वो धीरे-धीरे खराब होने लगता है। समस्या ये है कि कई बार हमें दिखने या सूंघने से भी इसका अंदाजा नहीं होता, लेकिन अंदर ही अंदर वो शरीर के लिए नुकसानदेह बन चुका होता है।

End of Feed