Benefits of Asafoetida: हींग का इस्तेमाल अमुमन हर भारतीय किचन में किया जाता है। इसका इस्तेमाल लोग अलग अलग तरीके से करते हैं। हींग क तड़गे से खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर हींग शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाता है। हींग का इस्तेमाल आयुर्वेदिक इलाज में काफी किया जाता है। खाने का स्वाद से लेकर सुगंध तक बढ़ाने के लिए हींग का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं दूर होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि सुबह खाली पेट हींग खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।
सुबह खाली पेट हींग खाने से क्या होता है? - benefits of eating asafoetida on an empty stomach
पाचन के लिए
सुबह खाली पेट हींग का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। ये पेट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं को दूर करता है। हींग के सेवन से अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर होती है। इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है।
ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
सुबह खाली पेट हींग का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को सुबह खाली पेट हींग का पानी पीना चाहिए।
सिरदर्द से दिलाए आराम
हींगएंटी-इंफ्लेमेटरी गणों से भरपूर होता है जो सिरदर्द की समस्या से आराम दिलाने में सहायक साबित होता है। इसके साथ ही सूजन को कम करने में भी हींग काफी असरदार माना जाता है।
अस्थमा में आराम दिलाता है
एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-वायरस और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर हींग अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों से निजात दिलाने में काफी असरदार माना जाता है। इसके लिए गर्म पानी में हींग को घोलकर इसका सेवन करें। जल्द असर दिखेगा।
