Best Drinks To Stay Healthy During Winter In Hindi: सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए अगर आप कोई देसी नुस्खा ढूंढ रहे हैं, तो आपको बता दें कि एक खास मसाले का पानी पीना आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। ठंड के मौसम में गिरते तापमान की वजह से लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान शुष्क हवाओं में सांस लेना लोगों के लिए काफी कठिन होता है। यह शुष्क हवा शरीर में ड्राईनेस बढ़ती है। साथ ही, सर्दी-जुकाम, खांसी, वायरल फीवर, एलर्जी आदि जैसी समस्याएं तो लोगों के साथ आए दिन लगी रहती हैं। इसलिए आपको अपनी इम्यूनिटी का भी इस दौरान बहुत ध्यान रखने की जरूरत है।
Benefits Of Dry Ginger Powder Water In Hindi
हाल ही में हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार ने एक ऐसी ड्रिंक शेयर की है, जिसे आप दिनभर घूंट-घूंट कर पी सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत चमत्कारी ड्रिंक है। यह सर्दियों में आपको गर्म रखने के साथ-साथ सेहत को भी जबरदस्त फायदे देगी। यहां जानें इसके बारे में...
सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए पिएं इस मसाले का पानी - Best Drinks To Stay Healthy During Winter In Hindi
डॉ. दीक्षा के अनुसार ठंड के मौसम में सोंठ का पानी पीना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। आयुर्वेद में सोंठ को शुंठी के नाम से जाना जाता है। ताजी अदरक की तुलना में इसे पचाना हल्का (आसान) होता है। ताजा अदरक के विपरीत इसकी प्रकृति आंतों को बांधने वाली होती है। यह कफ को कम करने और शरीर की अग्नि को बढ़ाने के लिए एक बेहतर स्टिमुलेटिंग और कफ नाशक है।सोंठ का उपयोग मसाले या औषधि के रूप में हर मौसम में किया जा सकता है।
सर्दियों में सौंठ का पानी पीने के फायदे - Benefits Of Dry Ginger Powder Water In Hindi
- यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और वजन कंट्रोल रखने में मदद करता है.
- आपको सर्दी/खांसी से दूर रखता है।
- आपकी इम्यूनिटी में सुधार करता है।
- पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रखता है। सूजन, गैस, पेट दर्द आदि से राहत देता है।
- कोलेस्ट्रॉल को नसों से बाहर निकालने में प्रभावी है।
- शरीर की सूजन कम करने में मदद करता है।
- जोड़ों के दर्द से राहत प्रदान करता है
सर्दियों कैसे बनाएं सोंठ का पानी - How To Make Dry Ginger Water In Hindi
1 लीटर पानी लें, इसमें केवल आधा चम्मच सोंठ डालें और इसे तब तक उबालें जब तक यह 750 मिलीलीटर न रह जाए। इसे एक जग या बोतल में स्टोर कर लें। फिर ठंड के दौरान इसे दिन भर चुस्कियों के साथ पीते रहें।
यह भी रखें ध्यान
यह पानी गर्म प्रकृति का है, इसलिए जिन लोगों को अत्यधिक पित्त रोग जैसे ब्लीडिंग या शरीर में बहुत अधिक गर्मी है, उनके लिए 1 दरदरी कुटी हुई इलायची मिलाने की सलाह दी जाती है। जिन लोगों को अदरक पसंद नहीं है, उन्हें सूखा अदरक नहीं डालना चाहिए और इसके स्थान पर 5 तुलसी के पत्तों का उपयोग करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
