लहसुन खाकर हो रही है सोहा अली खान की सुबह, फायदे जान आप भी नहीं रहेंगे पीछे

कुछ दिन पहले अभिनेत्री सोहा अली खान ने बताया था कि वह पिछले तीन महीनों से खाली पेट सफेद कद्दू के जूस से बना डिटॉक्सिफाइंग ड्रिंक पी रही हैं।

अभिनेत्री सोहा अली खान ने बुधवार को सोशल मीडिया पर बताया कि पिछले चार हफ्तों से वह अपनी सुबह की शुरुआत लहसुन की कली खाकर करती हैं। सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे लहसुन की एक कली खाती हुई दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "पिछले चार हफ्तों से मैं अपनी सुबह की शुरुआत एक छोटे से लहसुन के टुकड़े को खाकर कर रही हूं। क्यों? क्योंकि यह छोटा-सा लहसुन हमारी इम्यूनिटी, पाचन तंत्र, सूजन और शरीर के संतुलन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह एक पुराना घरेलू नुस्खा है जो आज भी असरदार है।”

Soha

रोज सुबह लहसुन क्यों खा रही हैं सोहा अली खान (Photo: Soha Ali Khan Instagram)

उन्होंने बताया कि वह सुबह खाली पेट एक कच्चा लहसुन खाती हैं और उसे अच्छे से चबाती हैं ताकि उसमें मौजूद एक खास तत्व एलिसिन सक्रिय हो जाए। फिर उसे पानी से निगल लेती हैं। अगर कोई लहसुन चबाने की हिम्मत नहीं कर पाता, तो उसे पीसकर 10 मिनट तक रखने की सलाह दी है; इससे भी उसके फायदे मिलते हैं।

End of Feed