Mistakes in Gym: टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का 46 साल की उम्र में निधन हो गया है। सिद्धांत जिम में वर्कआउट कर रहे थे, इस दौरान उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आ गया। एक्टर को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सिद्धांत से पहले राजू श्रीवास्तव को भी जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आया था। इसके बाद से ही जिम में वर्कआउट के दौरान सावधानियों पर बातें जोरों पर है। इस पर एक्सपर्ट्स ने बताया है कि जिम में भारतीय युवा क्या गलतियां कर रहे हैं।
Gym Work out
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रोफेसर के श्रीनाथ रेड्डी कहते हैं, 'सुबह ब्लड प्रेशर ज्यादा होता है। ब्लड क्लॉटिंग भी इसी दौरान भी ज्यादा होती है। यदि किसी को दिल से जुड़ी कोई बीमारी है, नींद अच्छी नहीं आई है। अगर उसने पानी पीया है और काफी एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो क्लॉट का खतरा हो सकता है।' डॉ. रेड्डी इसे साफ करते हैं कि एक्सरसाइज करना खराब नहीं है लेकिन, इससे जुड़े खतरों के बारे में जान लेना चाहिए, जिससे कॉरोनरी आर्टरी में नुकसान हो सकता है।
जिम में न करें ये गलती
फोर्टिस अस्पताल मुंबई के सीनियर कंसलटेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी की डॉ. जाकिया खान ने कहा, 'ट्रेडमिल में पहले तेज-तेज चलना चाहिए, इसके बाद ही दौड़ना शुरू करें। शरीर अचानक होने वाले फिजिकल स्ट्रेस के लिए तैयार नहीं रहता है। इस कारण ही हार्ट अटैक का खतरा पैदा होता है। वे लोग जिन्हें पहले से ही डायबिटीज, हाई बीपी की शिकायत है, इसके अलावा जो लोग काफी ज्यादा स्मोकिंग करते हैं तो ट्रेडमिल में दौड़ने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।
डॉ जाकिया खान कहती हैं कि जिम में वर्कआउट के दौरान डीहाईड्रेशन सबसे बड़ा दुशमन है। एक्सरसाइज के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आपको वर्कआउट में मदद करता है। इसके अलावा यदि आप खाना नहीं खाते हैं तो लो शुगर लेवल लो होता है। इसके लिए आप जिम जाने से 45 मिनट से एक घंटा पहले छोटे मील्स जरूर लें। जिम जाने से तुरंत पहले खाना न खाएं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
