वैज्ञानिकों ने खोज निकाला इस लाइलाज बीमारी का इलाज, साल भर में लेनी होगी केवल 2 डोज

HIV Vaccine: लाइलाज बीमारी समझा जाने वाला HIV संक्रमण अब ठीक किया जा सकता है। जी हां इस जानलेवा संक्रमण को रोकने के लिए एक वैक्सीन का ट्रायल किया जा चुका है। इस वैक्सीन की साल में 2 डोज लेने से आपको HIV से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

एड्स एक ऐसी बीमारी है, जिसका अभी तक कोई इलाज नहीं ढूंढा जा सका है। क्या आप भी ऐसा ही सोचते हैं। तो आपको बता दें कि अब इस जानलेवा बीमारी का इलाज किया जाना संभव है। जी हां वैज्ञानिकों ने इस खतरनाक बीमारी के लिए वैक्सीन का निर्माण कर लिया है। इस टीके का परीक्षण किया गया है जिसमें इसे 100 प्रतिशत सफल पाया गया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि 100 फीसदी प्रभावी इस टीके का परीक्षण अफ्रीकी देश युगांडा की 5000 महिलाओं पर किया गया है। इस परीक्षण में वैज्ञानिकों ने इस टीके को बेहद कारगर पाया है। आइए जानते हैं कौन सी है वैक्सीन और कैसे करती है काम?

hiv vaccine

कौन सा है टीका?

HIV वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए इजाद किए गए इस टीके का नाम लेनाकापाविर है। जिसे सफल ट्रायल के परिणाम को न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित किया गया। जिसमें बताया गया कि ये वैक्सीन अपने तीसरे ट्रायल में लगभग 100 प्रतिशत प्रभावी साबित हुआ है। HIV से जूझ रहे लोगों के लिए एक बेहद उम्मीद भरी खबर हो सकती है।

End of Feed