Sadhguru Brain Surgery In Hindi: स्पिरिचुअल लीडर और ईशा फाउंडेशन के फाउंडर सद्गुरु जग्गी वासुदेव की बीते बुधवार को ब्रेन सर्जरी की गई। एक वीडियो में, अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सूरी ने शेयर किया कि पिछले कुछ हफ्तों से सद्गुरू सिरदर्द का सामना कर रहे थे। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने 8 मार्च यानी शिवरात्रि पर अपना कार्यक्रम जारू रख और महाशिवरात्रि समारोह का आयोजन किया। इसके एक सप्ताह उनके सिदरर्द से गंभीर रूप ले लिया। इसके तुरुंत बाद डॉक्टर की सलाह पर सद्गुरु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब उनका एमआरआई कराया गया है, तो यह बात सामने आई की उनके मस्तिष्क में सूजन हो गई है और हैवी ब्लीडिंग हो रही है। उसके बाद एक निजी अस्पताल में उनकी आपातकालीन ब्रेन सर्जरी की गई। आपको बता दें कि मस्तिष्क में ब्लीडिंग की इस समस्या को मेडिकल भाषा में इंट्राक्रेनियल हेमोरेज कहा जाता है। यह स्थिति तब पैदा होती है, जब मस्तिष्क के टिशू या मस्तिष्क के आसपास के हिस्से में ब्लीडिंग होने लगती है। मस्तिष्क से ब्लीडिंग इंट्राक्रेनियल हेमोरेज की समस्या क्यों होती है और इसके लक्षण, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Sadhguru Brain Surgery: Causes And Symptoms Of Bleeding In Brain
मस्तिष्क से ब्लीडिंग होने के क्या कारण होते हैं- Causes Of Bleeding In Brain In Hindi
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, मस्तिष्क में ब्लीडिंग (इंट्राक्रेनियल हेमरेज) एक तरह का स्ट्रोक होता है। ब्रेन हेमरेज के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। कुछ ऐसी स्थितियां भी होती हैं, जो इसके खतरे को बढ़ाने में योगदान देती हैं। मस्तिष्क में लीक हुई, टूटी हुई या फटी हुई रक्त वाहिका ब्लीडिंग का कारण बनती है। इसकी वजह से मस्तिष्क में अतिरिक्त रक्त एकत्रित हो जाता है। रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाने में कई कारक योगदान देते हैं जैसे,
- सिर में गिरने या किसी दुर्घटना की वजह से चोट लगना
- रक्त वाहिकाओं में अधिक कोलेस्ट्रॉल के कारण ब्लॉकेज की समस्या
- ब्रेन ट्यूमर
- रक्त में खून के थक्के बनना
- रक्त वाहिका की दीवार कमजोर होना
- मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं के भीतर की दीवारों पर प्रोटीन का निर्माण
मस्तिष्क में ब्लील्डिंग के खतरे को बढ़ाने वाले कारक
- लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
- नशीली दवाओं का दुरुपयोग
- तंबाकू इस्तेमाल
मस्तिष्क में ब्लीडिंग के लक्षण- Bleeding In Brain Symptoms In Hindi
- गंभीर सिरदर्द
- हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में झुनझुनी व कमजोरी
- चक्कर आना और भ्रम की स्थिति।
- बोलने में परेशानी होना
- कुछ भी निगलने में परेशानी
- दृष्टि कमजोर होना
- गर्दन में अकड़न।
- सांस लेने में परेशानी
- स्ट्रोक
अगर कोई व्यक्ति की इस तरह के लक्षण नोटिस करता है, तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, जिससे की किसी गंभीर नुकसान से बचा जा सके।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
