Cancer Vaccine News: हो गया सदी का सबसे बड़ा चमत्कार, बन गई कैंसर की वैक्सीन! फ्री में बांटेगी सरकार

रूस ने कैंसर की वैक्सीन विकसित कर लेने की घोषणा कर दी है, जिसे 2025 में लॉन्च किया जाएगा। हर इंसान के हिसाब से इस वैक्सीन को बहुत सीमित समय में एआई की मदद से तैयार किया जाएगा और रूसी सरकार इसे फ्री में बांटने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं रूस की इस कैंसर वैक्सीन के बारे में।

हाल ही में रूसी सरकार ने कहा है कि उन्होनें कैंसर के खिलाफ अपनी खुद की वैक्सीन विकसित कर ली है। 2025 के शुरूआत में इसे लॉन्च करने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी के निदेशक अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने समाचार एजेंसी TASS को बताया कि वैक्सीन के प्री-ट्रायल में इससे ट्यूमर और मेटास्टेसिस यानी कैंसर के दूसरे अंगों में फैलने से रोकने में मदद मिली है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी कहा कि हम कैंसर के वैक्सीन और इम्यूनोमॉडुलेट्री दवाइयों को बनाने के बहुत करीब आ गए हैं। इसे सदी की सबसे बड़ी खोज कहा जा सकता है। रूसी समाचार एजेंसी के मुताबिक, इस वैक्सीन को अगले साल से रूस के नागरिकों को फ्री में लगाया जाएगा।

russia has developed cancer vaccine

AI की मदद से बनेगी वैक्सीन

गिंट्सबर्ग ने ये भी बताया कि इस वैक्सीन को हर व्यक्ति के लिहाज से तैयार किया जा सकता है। अभी यह प्रॉसेस काफी लंबा है लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके इस समय को एक घंटे से भी कम किया जा सकता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इसके लिए सारे जरूरी हिसाब करके एक घंटे के भीतर ही हर इंसान के हिसाब से इस mRNA वैक्सीन को बना देगा।

End of Feed