ऋचा चड्ढा ने 37 की उम्र में दिया बेबी गर्ल को जन्म, जानें किस तकनीक की मदद से पापा बने मिर्जापुर वाले 'गुड्डू भैया'

बॉलीवुड अभिनेत्री रिचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल के घर में एक नन्ही परी का जन्म हुआ है, इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ साझा की है। आइए जानते हैं किस तकनीक की मदद से रिचा चड्ढा ने 37 साल की उम्र में बेटी को दिया है जन्म...

16 जुलाई के दिन बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल के घर में एक नन्ही परी का जन्म हुआ है, इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है। एक जॉइंट स्टेटमेंट देते हुए ऋचा और अली ने फैंस को बताया कि 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 16.07.24 को हमारे घर एक हेल्दी बच्चे का जन्म हुआ है। हमारी बेटी के जन्म से हमारा परिवार बहुत खुश है'। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चे को जन्म देने के लिए ऋचा चड्ढा ने एग फ्रीज कराए थे। आइए जानते हैं क्या है एग फ्रीजिंग तकनीक और कितना होता है खर्च...

Richa Chadha baby news

ऋचा ने कराई एग फ्रीजिंग

आपको बता दें कि 37 साल की उम्र में मां बनने का निर्णय लेने वाली ऋचा ने इसकी तैयारी काफी पहले की थी। जी हां इसके लिए ऋचा अपने एग्स को फ्रीज करवा चुकी थी। आज उन्हीं एग्स की सहायता से ऋचा ने 37 साल की आयु में एक हेल्दी बच्चे को जन्म दिया है। ऋचा ने बताया कि हर महिला को इस बात फैसला खुद करना चाहिए, कि वह किस समय मां बनने के लिए तैयार हैं।

End of Feed