हार्ट हेल्थ के लिए कौन सा कुकिंग ऑयल है बेहतर? Food Pharmer ने बताया तेल चुनने का आसान तरीका

दिल की सेहत के लिए कौन सा तेल इस्तेमाल करना चाहिए, इसे लेकर अक्सर भ्रम रहता है। Food Pharmer ने अलग-अलग तेलों के इस्तेमाल, ज्यादा तलने और तेल की मात्रा को लेकर कुछ आसान बातें साझा की हैं, जिन्हें समझना जरूरी है।

दिल की सेहत का ख्याल रखने की बात आती है तो सबसे पहले खाने पर ध्यान जाता है। लेकिन खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर कौन सा तेल सबसे अच्छा है? बाजार में सरसों का तेल, राइस ब्रान ऑयल, तिल का तेल, नारियल तेल और घी जैसे कई विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में हर व्यक्ति के लिए एक ही तेल को सबसे बेहतर बताना आसान नहीं है।

End of Feed