बिजनेस

Bank of Baroda की 5 साल की FD पर बंपर ब्याज! जानिए 5 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न?

BOB अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। अगर आप अपने पैसे को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के साथ निवेश पर अच्छा रिटर्न भी पाना चाहते हैं तो 5 साल की एफडी में निवेश कर सकते हैं।

Image

5 साल की एफडी पर कितना मिलेगा ब्याज (AI Generated Image)

BOB FD Returns: FD के जरिए पैसे को सुरक्षित रखे जाने के साथ लंबे समय में निश्चित रिटर्न पाया जा सकता है। FD में ब्याज दर पहले से तय होती है ऐसे में मैच्योरिटी पर मिलने वाले रिटर्न की एक अनुमानित कैलकुलेशन की जा सकती है। अगर आप भी एफडी खुलवाने का विचार बना रहे हैं तो सरकारी बैंक Bank of Baroda की एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं। बैंक अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है।

5 साल की एफडी पर कितना ब्याज

बैंक की ओर से 5 साल की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.30 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 6.90 प्रतिशत है। इसके अलावा सुपर सीनियर सिटीजन को 5 साल की FD पर 7 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है। यानी उम्र के आधार पर ग्राहकों को सामान्य दर की तुलना में अतिरिक्त ब्याज का फायदा मिल रहा है।

5 साल की FD में कितना मिलेगा पैसा?

अब इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए कोई ग्राहक 5 साल की FD में 5 लाख रुपये निवेश करता है और

क्वाटर्ली फ्रिक्वेंसी को चुनता है। इसके साथ, मैच्योरिटी राशि ग्राहक की कैटेगरी और लागू ब्याज दर के आधार पर अलग-अलग होगी-

सामान्य नागरिक को 6.30 प्रतिशत की दर से 5 साल की FD मैच्योरिटी के समय करीब 683,450 रुपये मिलेंगे।

वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 6.90 प्रतिशत है। इस दर के हिसाब से समान राशि की 5 साल की FD पर मैच्योरिटी राशि करीब 7,03,921 रुपये हो सकती है।

इसी तरह सुपर सीनियर सिटीजन को सबसे ज्यादा 7 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है। इस दर पर 5 लाख की एफडी पर 5 साल बाद इन ग्राहकों को करीब 707,389 रुपये मैच्योरिटी राशि के रूप में मिल सकते हैं।

ग्राहक की कैटेगरीजमा राशि ब्याज दर5 साल बाद मैच्योरिटी राशि
सामान्य नागरिक₹5,00,0006.30%₹6,83,450
सीनियर सिटीजन₹5,00,0006.90%₹7,03,921
सुपर सीनियर सिटीजन₹5,00,0007.00%₹7,07,389

किसके लिए FD हो सकती है बेहतर?

FD उन निवेशकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो बाजार से जुड़े निवेश में उतार-चढ़ाव नहीं चाहते और अपने पैसे पर निश्चित रिटर्न चाहते हैं। 5 साल की अवधि उन लोगों के लिए भी उपयोगी हो सकती है, जो अपनी रकम को लंबे समय तक अलग रख सकते हैं और बीच में पैसे निकालने की जरूरत नहीं है।

निवेश से पहले इन बातों का भी रखें ख्याल

हालांकि, FD में निवेश करने से पहले ब्याज दर, मैच्योरिटी राशि, समय से पहले FD तोड़ने के नियम और टैक्स से जुड़े नियमों को जरूर देखना चाहिए। FD से मिलने वाला ब्याज आपकी आय में शामिल होता है और लागू नियमों के अनुसार उस पर टैक्स देनदारी बन सकती है।

इसलिए निवेश करने से पहले यह भी तय करें कि आपको पैसे की जरूरत कब पड़ेगी और 5 साल तक रकम को लॉक रखना आपके लिए सही है या नहीं। अगर आपका लक्ष्य सुरक्षित निवेश के साथ तय अवधि में पैसा तैयार करना है तो BOB की 5 साल की FD पर मिलने वाली ब्याज दर आपके लिए विचार करने योग्य विकल्प हो सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article