ठंडी हवा में सिर दर्द होने पर क्या करें, सर्दी लगने से सिर में दर्द होने पर क्या करना चाहिए

Remedies For Headache : सर्दियों में सिर पर ठंडी हवा लगना काफी कॉमन है, जिससे लोगों को सिरदर्द होने लगता है। लेकिन सही देखभाल और घरेलू उपायों को फॉलो कर आप इस साधारण समस्या से आसानी से निजात पा सकते हैं। घरेलू नुस्खे आपको समस्या से राहत दिला सकते हैं, फिर भी यदि समस्या लगातार बनी रहती है, तो चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

Remedies For Headache : जहां सर्दियों का मौसम अपने साथ एक नई ताजगी और आराम लेकर आता है, वहीं कई लोगों के लिए यह सिरदर्द की परेशानी भी बढ़ा देता है। सर्दियों में ठंडी हवा लगते ही सिर में तेज दर्द, भारीपन, कनपटियों में खिंचाव जैसे लक्षण हो जाते हैं। खासकर सुबह के समय बाहर निकलने पर यह दर्द ज्यादा महसूस हो सकता है। सर्दी में ठंडी हवा लगना सिरदर्द का मुख्य कारण होता है इससे राहत पाने के आसान घरेलू उपाय जानना बेहद जरूरी है, ताकि आप हेल्दी रहने हुए सर्दी के मौसम का पूरा मजा ले सकें।

remedies for headache

ठंड में सिरदर्द से निजात पाने के उपाय

सर्दी में हवा लगने से क्यों होता है सिर दर्द?

सिर पर लगने वाली ठंडी हवा सिर की नसों पर अपना असर डालती है। जब ठंडी हवा सीधे सिर पर लगती है, तो हमारी रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने लगती हैं। इससे सिर की ओर खून का प्रवाह बाधित होता है और सिरदर्द शुरू हो जाता है। इसके अलावा ठंड में साइनस ब्लॉकेज के कारण भी सिरदर्द की समस्या हो सकती है। वहीं सर्दियों में तापमान कम होने से गर्दन और कंधे की मांसपेशियां कठोर हो जाती हैं, जिससे सिर में दर्द होने लगता है।

End of Feed