किसी बीमारी से पीड़ित थे रतन टाटा? जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम के चलते किया था अस्पताल में भर्ती, जहां ली अंतिम सांस

Ratan Tata Death Cause : देश के जाने माने उद्योगपति और टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे रतन टाटा ने कल यानी 9 अक्टूबर की रात मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। 86 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कहने वाले रतन टाटा क्या किसी बीमारी से पीड़ित थे? आइए जानते हैं उन्हें किस समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Ratan Tata Death News In Hindi : देश के दिग्गज उद्योगपति और टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। रतन टाटा ने 86 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। देश के उद्योग जगत में हुई इतनी बड़ी हानि के चलते देश भर में शोक की लहर दौड़ गई। रतन टाटा अपने औद्योगिक योगदान के लिए तो जाने ही जाते हैं इसके साथ ही वह अपने सामाजिक कार्यों को लेकर भी अक्सर चर्चा का केंद्र बने रहते थे। कोरोना जैसी महामारी हो या कोई और प्राकृतिक आपदा टाटा देश की सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं। जिसके कारण और सभी उद्योगपतियों से हमेशा अलग सम्मान पाते हैं। लेकिन अचानक से आई उनके निधन की इस दुखद खबर मे सबको हैरत में डाल दिया। आइए जानते हैं कि क्या रतन टाटा किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे? इसके साथ ही जानें किस समस्या से चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया?

ratan tata death cause

टाटा चेयरमैन ने की निधन की पुष्टि

टाटा के वर्तमान चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने उनके निधन की पुष्टि की। जिसके बाद देश भर में उनको श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर देश के बड़े उद्योगपतियों तक सभी ने टाटा को याद करते हुए उनके साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

किसी बीमारी से पीड़ित से रतन टाटा?

रतन टाटा ने निधन की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ दिन पहले तक वह दिनचर्या के सारे काम खुद से पूरे कर रहे थे, जिससे साफ है कि वह पूरी तरह से नॉर्मल थे और उनकी हेल्थ को कोई प्रॉब्लम नहीं थी । अचानक खराब हुई तबीयत के चलते उन्हें मूंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 7 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती करते समय भी रतन टाटा की तबीयत को उम्र से जुड़ी समस्याओं से जोड़कर देखा जा रहा था।

किस समस्या से चलते हुए अस्पताल में भर्ती?

अस्पताल में भर्ती होने के बाद रतन टाटा में आधिकारिक एक्स अकाउंट पर किए गए पोस्ट में बताया गया कि उन्हें रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसमें उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कुछ सामान्य चेकअप किए जाएंगे। वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उन्हें ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं से चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था।

End of Feed