डेंगू होने पर शरीर में दिखते हैं इस तरह के चकत्ते, फोटोज देखकर आसानी से करें पहचान

Dengue Rashes on Body in Hindi : डेंगू का कहर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है, जिससे बचाव करना काफी मुश्किल मालूम होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डेंगू होने पर आपकी स्किन पर लाल रंग के चकत्ते जैसे दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं इनकी कैसे करें पहचान?

बीते कुछ दिनों से डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि इस बार डेंगू का कहर लोगों को ज्यादा परेशान नहीं कर पाएगा इस बात की संभावना बहुत अधिक है। लेकिन डेंगू हमारे लिए काफी खतरनाक साबित होता है। इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इससे जान जाने का खतरा भी हो सकता है। डेंगू में बुखार आदि होना काफी आम लक्षण है। लेकिन डेंगू होने पर आपकी स्किन पर रैशेज की समस्या ज्यादातर देखी जाती है। आज हम आपको डेंगू के रैशेज को समझाने की कोशिश करते हैं। आइए देखते हैं डेंगू होने पर कैसे रैशेज हो सकते हैं।

Dengue Rashes on body

डेंगू में रैशेज की समस्या

डेंगू के मरीजों में रैशेज की समस्या सबसे ज्यादा देखी जाती है। यदि आप इन रैशेज को सामान्य समझने की गलती करते हैं। तो आपको डेंगू की ज्यादा मार झेलनी पड़ सकती है। आपकी स्किन पर आए रैशेज के माध्यम से ही आप डेंगू की गंभीरता का अंदाजा लगा सकते हैं।

कब दिखते हैं रैशेज?

डेंगू होने पर आपकी स्किन पर रैशेज दिखाई दे सकते हैं, लेकिन ये रैशेज कितने दिन में दिखेंगे इस बात की कोई गारंटी नहीं है। कभी-कभी यह रैशेज 2-3 में दिखते हैं, तो कभी-कभी इन्हें दिखने में 6-7 दिन का समय भी लग सकता है।

कैसे दिखते हैं डेंगू के रैशेज?

सामान्य रैशेज और डेंगू के रैशेज के अंतर की बात करें तो स्किन प्रॉब्लम में होने वाले रैशेज आपकी स्किन पर बड़े-बड़े धब्बे दिख सकते हैं। लेकिन डेंगू होने पर आपकी त्वचा पर छोटे और लाल रंग के चकत्ते दिखते हैं।

End of Feed