मॉनसून में बरसात का ले रहे हैं मजा तो हमेशा ध्यान रखें ये बातें, नहीं लगाने पड़ेंगे डॉक्टर के चक्कर

Precautions To Take During Monsoon Rainy Season In Hindi: अगर मॉनसून में आप कुछ जरूरी सावधानियों को अपनाएंगे, तो बरसात का मजा भी उठा पाएंगे और बीमारियों से भी दूर रहेंगे। बस थोड़ी सी सतर्कता और साफ-सफाई आपको डॉक्टर के चक्कर लगाने से बचा सकती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही जरूरी सावधानियां..

Precautions To Take During Monsoon Rainy Season In Hindi: बारिश का मौसम आते ही दिल बच्चे जैसा हो जाता है। कहीं चाय-समोसे की तलब लगती है तो कहीं भीगने का मन करता है। लेकिन जितना ये मौसम सुकून देता है, उतना ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार, पेट की गड़बड़ी और स्किन की प्रॉब्लम्स आम बात हो जाती हैं। ऐसे में थोड़ा सा ध्यान और कुछ आसान सावधानियां अपनाकर आप खुद को फिट रख सकते हैं। ताकि मजा भी पूरा मिले और डॉक्टर के पास जाने की नौबत ही न आए।

Precautions To Take During Monsoon Rainy Season In Hindi

Precautions To Take During Monsoon Rainy Season In Hindi

बारिश में भीगने के बाद क्या करें

अगर आप बारिश में भीग गए हैं तो घर आते ही सबसे पहले अपने कपड़े बदलें और अच्छे से शरीर को पोंछें। गीले कपड़ों में देर तक रहना सर्दी-जुकाम या बुखार की वजह बन सकता है। कोशिश करें कि भीगने के बाद हल्का गर्म पानी पी लें, जिससे शरीर का तापमान संतुलित रहे।

End of Feed