PM Modi Fitness Tips : योग से लेकर बैलेंस डाइट तक, जानें 75 की उम्र में PM Modi की सेहत का राज

Narendra Modi Fitness Routine : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) न सिर्फ कुशल राजनीति और नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं, बल्कि वह अपनी फिटनेस और बैलैंस जीवनशैली के लिए भी एक अलग पहचान रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी फिटनेस में योग और डाइट का एक अहम स्थान है। जी हां आज हम आपको पीएम मोदी की फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं।

Narendra Modi Fitness Routine : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 17 सितंबर के दिन अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे। उम्र के इस पड़ाव पर आपने ज्यादातर लोगों को काफी थका और हेल्थ प्रॉब्लम से जूझता हुआ देखा होगा। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री के चेहरे और काम पर उम्र का असर जरा भी देखने को नहीं मिलता है। इस उम्र में भी प्रधानमंत्री 16-18 घंटे तक अपने काम के लिए निकालते हैं। इस उम्र में उनकी ये सक्रियाता किसी आर्टिफीशियल सप्लीमेंट पर नहीं टिकी है। बल्कि वह इसके लिए योग और प्राणायाम को जिम्मेदार मानते हैं। जी हां आइए जानते हैं कैसे योग और बैलेंस डाइट प्रधानमंत्री की लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुके हैं।

Pm Modi Fitness tips

रोज करते हैं योगाभ्यास

प्रधानमंत्री मोदी का दिन सुबह 4-5 बजे के बीच शुरू होता है। जिसकी शुरुआत वह योगाभ्यासों के साथ करते हैं। जिसे वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई बार लोगों के साथ साझा कर चुके हैं। अलग-अलग तरह के योगासन (सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और योग निद्रा) न केवल उनकी बॉडी को फिट रखते है, बल्कि उनके माइंड को भी शांत बनाए रखने में मदद करते हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से भी प्रधानमंत्री मोदी कुछ समय योग के लिए जरूर निकालते हैं।

End of Feed