Periods Problem: क्या पीरियड्स में आपको भी होती है हैवी ब्लीडिंग, जानें इसके कारण और कैसे कर सकती हैं सेल्फ केयर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2023, 09:00 PM IST

Heavy bleeding: पीरियड्स के दौरान कुछ महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग की समस्या होती है। इस परेशानी को नजरअंदाज करने से बचें। दरअसल, हैवी ब्लीडिंग की परेशानी सामान्य नहीं होती है। इसके पीछे के कई गंभीर कारण हो सकते हैं। ऐसे में पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग से बचना चाहिए। आइए जानते हैं हैवी ब्लीडिंग की परेशानी को कम करने के क्या उपाय हैं?

KEY HIGHLIGHTS
  • शरीर में विटामिन ई की कमी से हो सकती है हैवी ब्लीडिंग
  • फाइब्रॉएड्स के कारण हो सकती है हैवी ब्लीडिंग
  • हैवी ब्लीडिंग होने पर शरीर को दें आराम


Heavy bleeding: महिलाओं को हर माह पीरियड्स के दौर से गुजरना पड़ता है। यह एक नैचुरल प्रक्रिया है, लेकिन कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान काफी दर्द और मरोड़ का सामना करना पड़ता है। कई बार इस तरह की परेशानी नॉर्मल होती है। लेकिन अगर आपको दर्द के साथ-साथ हैवी ब्लीडिंग हो रही है तो यह गंभीर कारण भी हो सकता है। आज हम आपको इस लेख में महिलाओं को पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग क्यों होती है के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-

Periods Problem

पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग के कारण और सेल्फ केयर टिप्स

हैवी ब्लीडिंग के क्या हैं कारण?

शरीर में विटामिन ई की कमी

पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग की परेशानी को कम करने में विटामिन ई महत्वपूर्ण होता है। अगर आपके शरीर में विटामिन ई की कमी हो जाए, तो इसकी वजह से ब्लीडिंग ज्यादा होने लगती है। ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। इस स्थिति में आप डॉक्टर से सलाह लेकर विटामिन ई सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।

End of Feed