Holi Precautions for eyes: होली एक ऐसा त्यौहार है, जिसमें लोग सारे गिले-शिकवे भूलाकर एक दूसरे के साथ रंग और गुलाल लगाते हैं। रंगों के इस त्यौहार में सभी एक-दूसरे को बेफिक्र होकर रंग लगाते हैं, लेकिन कभी-कभी यह रंग आपके त्यौहार को फीका कर सकता है। खासतौर पर जब आपकी आंखों में होली का रंग चला जाए तो इससे आंखों की पुतली को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए होली में रंग खेलते समय आपको कुछ सेफ्टी टिप्स अपनाने की जरूरत है। आइए जानते हैं होली के रंगों से आंखों को कैसे करें प्रोटेक्ट?
आंखों में लगाएं सरसों तेल
आंखों को होली के रंगों से प्रोटेक्ट करने के लिए होली खेलने से पहले अपनी आंखों के आसपास सरसों या तेल लगाएं। आप चाहें तो अन्य तेल जैसे - ऑलिव ऑयल, बादाम का तेल, कैस्टर ऑयल भी लगा सकते हैं। इससे आपके आंखों के आसपास नमी बरकरार रहती है। ऐसे में जब कोई आपकी आंखों पर रंग फेंकता है, जो इससे रंग पलकों पर ही चिपका जाता है। इससे आंखों में रंग जाने का खतरा कम हो सकता है।
आंखों को न रगड़ें
होली खेलने के दौरान आप आंखों को न रगड़ें। ऐसा करने से आपकी आंखों में रंग जाने का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही जलन भी काफी पैदा होता है। अगर पलकों पर रंग चला गया है, तो सूती कपड़े से अपनी आंखों को हल्के हाथों से साफ करें। ऐसा करने से आंखों के अंदर रंग नहीं जाएगा।
होली के दौरान पहने सन ग्लास
होली खेलने से पहले आप सनग्लास पहन लें। सन ग्लास पहनने से आपकी आंखें सुरक्षित हो सकती हैं। साथ ही इससे रंग जाने का खतरा भी दूर होगा।
हाथों से न छुड़ाएं रंग
होली खेलने के दौरान अपनी आंखों को बार-बार न छूएं। ऐसा करने से आपकी आंखों में रंग जा सकती है। साथ ही आपके आंखों की पुतलियों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ सकता है।
होली खेलने से पहले आप अपनी आंखों को सुरक्षित रखने की कोशिश करें। इन रंगों की वजह से आंखों की पुतलियां खराब हो सकती हैं। इन आसान से टिप्स को फॉलो करके आप अपनी आंखों को सुरक्षित रख सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
