हेल्थ

World Hearing Day 2023: क्यों मनाया जाता है विश्व श्रवण दिवस, जानें महत्व, इतिहास और इस साल की थीम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 08:42 AM IST

World Hearing Day 2023 Theme, History, Quotes In Hindi: प्रत्येक वर्ष 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को बहरेपन की समस्या से जागरूक करना तथा इससे ग्रस्त लोगों का उपचार करना है। बता दें साल 2007 में पहली बार विश्व श्रवण दिवस मनाया गया था।

Image

World Hearing Day 2023: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड हीयरिंग डे, क्या है इस साल की थीम

World Hearing Day 2023 Theme, History, Quotes In Hindi: आज यानी 3 मार्च को दुनियाभर में विश्व श्रवण दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य दुनियाभर में बहरेपन व श्रवण हानि को रोकने के लिए जागरूकता फैलाना है। बता दें इस दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुख्यालय जिनेवा में कार्यक्रम आयोजित किया (World Hearing Day 2023) जाता है। इसका उद्देश्य बहरेपन की समस्या से लोगों को जागरूक करना व इससे ग्रस्त लोगों का उपचार करना है। तथा ऑडियो उपकरणों के असुरक्षित उपयोग यानी नॉइज पॉल्युशन के प्रति लोगों को सचेत करना है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो 2050 तक करीब 2 बिलियन से अधिक लोग बहरेपन की समस्या से ग्रस्त हो सकते हैं, वहीं 70 करोड़ से अधिक लोगों को इसके उपचार की आवश्यकता पड़ (World Hearing Day 2023 Theme) सकती है। साल 2021 में WHO द्वारा जारी एक दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में करीब 360 बिलियन से अधिक लोग बहरेपन की समस्या से ग्रस्त हैं। यही कारण है कि लोगों को इससे जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है।

बता दें 3 मार्च 2007 को पहली बार विश्व श्रवण दिवस मनाया (World Hearing Day 2023 Quotes) गया था। शुरुआत में इसे इंटरनेशनल हीयरिंग डे के नाम से जाना जाता था। हालांकि साल 2016 में इसे विश्व श्ववण दिवस का नाम दिया गया। यहां आप विश्व श्रवण दिवस 2023 की थीम, महत्व व इतिहास जान सकते हैं।

World Hearing Day 2023 Theme, विश्व श्रवण दिवस 2023 थीम

प्रत्येक वर्ष विश्व सवास्थ्य संगठन द्वारा विश्व श्रवण दिवस के लिए थीम निर्धारित की जाती है। इस बार की थीम ''सभी के लिए कान और श्रवण की देखभाल'' है। इसका उद्देश्य बहरेपन के शिकार लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है तथा उनके बेहतर इलाज के लिए सुविधाएं मुहैया करवाना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा साल 2021 में जारी एक रिपोर्ट पर नजर डालें तो दुनियाभर में तेजी से लोग इस समस्या से ग्रस्त होते जा रहे हैं। 20 में से एक व्यक्ति सुनने की क्षमता से प्रभावित है।

World Hearing Day Importance, विश्व श्रवण दिवस का महत्व

भारत में प्रेसहायक्यूसिस होना बहरेपन का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। वहीं नॉइज पॉल्युशन के कारण भी लोग इसके चपेट में आ जाते हैं। यह समस्या उन लोगों में अधिक देखी जाती है, जो शोर वाले इलाके में काम करते हैं। वहीं तेज आवाज में गाना सुनने से भी लोग इस समस्या की चपेट में आ जाते हैं। यही कारण है कि, प्रत्येक वर्ष लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है।

World Hearing Day Hostory, विश्व श्रवण दिवस का इतिहास

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा साल 2007 में पहली बार विश्व श्रवण दिवस मनाया गया था। इस दिन से प्रत्येक वर्ष 3 मार्च को वर्स्ड हीयरिंग डे मनाया जाता है। इस मौके पर WHO के मुख्यालय जिनेवा में तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बहरेपन के शिकार लोगों को उनके अधिकारों से जागरूक करवाने के पोस्टर बैनर लगाए जाते हैं। इसके लिए हर साल एक थीम तैयार किया जाता है और शैक्षणिक सामाग्री के जरिए लोगों को बहरेपन के जरिए जागरूक किया जाता है।

World Hearing Day Quotes, विश्व श्रवण दिवस पर इन कोट्स को भेज फैलाएं जागरूकता

- विश्व श्रवण दिवस पर आये बधिरों के प्रति प्यार दिखाएं।

- सावधान: डीजे और ईयर फोन जैसे उपकरण आपको बहरा बना सकता हैं..।

World Hearing Day 2023 Theme

World Hearing Day 2023 Theme

- ना होना तुम लापरवाह, कानो का रखना ख्याल..।

- शब्दों को सुनना ईश्वर के द्वारा दिया गया उपहार हैं..।

विश्व श्रवण दिवस पर इन कोट्स के जरिए आप लोगों के बीच जागरूकता फैला सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article