शहर में रहने वाले लोगों को ब्रेन ट्यूमर का खतरा दोगुना, स्टडी में सामने आया डराने वाला सच

ब्रेन ट्यूमर एक जानलेवा कंडीशन है, जिसका खतरा शहर में रहने वाले लोगों में तेजी से बढ़ता जा रहा है। जी हां हाल ही में हाल ही में हुए एक अध्ययन में सामने आया है कि हवा में मौजूद प्रदूषण आपके दिमाग को बीमार बना देता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

नौकरी-पेशा और धन कमाने की लालसा आदमी को उसके अपने गांव और छोटे कस्बों से निकालकर महानगरों तक लाती है। लेकिन इन शहरों में तेजी से बढ़ती और उसके कारण बढ़ते तमाम तरह के प्रदूषणों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इस बात की चिंता हाल में आई एक हेल्थ रिपोर्ट ने और भी बढ़ा दी है। जी हां आज के समय में शहरों में रहने वाले लोग लगातार जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। हाल ही में एक रिसर्च में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि वायु प्रदूषण से न सिर्फ फेफड़े, बल्कि दिमाग भी प्रभावित हो रहा है। इसकी गंभीरता की बात करें तो इससे आपको ब्रेन ट्यूमर का खतरा भी बढ़ रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

brain tumor (Photo - Canva)

वायु प्रदूषण और ब्रेन ट्यूमर का कनेक्शन

ऐसा माना जाता है कि वायु प्रदूषण का असर केवल सांस से जुड़ी बीमारियों या हार्ट प्रॉब्लम्स तक ही सीमित है। लेकिन नई हेल्थ स्टडीज के मुताबिक, प्रदूषित हवा में मौजूद छोटे-छोटे कण (PM 2.5 और अल्ट्रा फाइन पार्टिकल्स) न केवल फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन के द्वारा दिमाग तक भी पहुंच सकते हैं। जिससे आपको न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर और ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

End of Feed