बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा मिलावटी पनीर, कैंसर जैसी समस्याओं का बनता है वजह! जानें इसे चेक करने का सिंपल टेस्ट

दूध और दूध से बनी मिठाइयों में मिलावट की खबरें अक्सर आपने सुनी होंगी लेकिन आज भारतीय बाजार में मिलने वाले पनीर में सबसे ज्यादा मिलावट देखने को मिल रही है। जी हां मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बाजार में लगभग 80 प्रतिशत पनीर नकली है। आइए जानते हैं नकली पनीर खाने के नुकसान और इसकी पहचान का आसान उपाय...

देश में खाने पीने के चीजों में मिलावट का दौर हमेशा चलता रहता है। वही देश की राजधानी दिल्ली और आसपास एनसीआर का क्षेत्र मिलावट की राजधानी बन चुका है। हाल ही में दिल्ली से सटे और उत्तर प्रदेश के आधुनिक महानगर नोएडा से मिलावट के नए खेल का खुलासा हुआ है। साल 2024 से 2025 तक नोएडा खाद्य विभाग ने खानपान के कुल 702 नमूने एकत्रित किए जिसमें पनीर के 80% से ज्यादा सैंपल फेल हो गए। इन नमूनों में अनाज और दूध से बने और भी उत्पाद शामिल हैं। रिपोर्ट में सामने आया कि दूध में भी मिलावट भरपूर की जा रही है। जिसमें कुल 43 नमूनों में से 19 नमूने अपने फेल हो गए। हालांकि पनीर में हो रही भारी मिलावट ने लोगों को चौंका दिया है। आइए जानते हैं मिलावटी पनीर खाने के नुकसान और इसकी जांच के आसान उपाय...

adulteration in paneer

पनीर में मिला डिटर्जेंट और यूरिया

जांच में शामिल नमूनों में पनीर में डिटर्जेंट और यूरिया जैसे हानिकारक केमिकल पाए गए हैं। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग लोगों की सेहत को लेकर काफी चिंतित है। शाकाहारी लोग पनीर का सेवन अपने प्रोटीन इंटेक के लिए करते हैं। लेकिन आजकल मिलावट के खेल ने लोगों को काफी परेशानी में डाल दिया है। रिपोर्ट में बताया गया कि पनीर के 83 प्रतिशत फेल नमूनों में से 40 प्रतिशत ऐसे थे जिन्हें खाना सेहत के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं है।

End of Feed