Osteoarthritis: साल 2050 तक दुनियाभर में 1 अरब लोग हो सकते हैं 'ऑस्टियोआर्थराइटिस' से पीड़ित, रिसर्च में हुआ खुलासा

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 22, 2023, 04:08 PM IST

Osteoarthritis: शोध में पता चला कि फिलहाल दुनियाभर में 30 साल या उससे अधिक आयु की 15 प्रतिशत आबादी 'ऑस्टियोआर्थराइटिस' का सामना कर रही है। शोध के अनुसार 1990 में 25 करोड़ 60 लाख लोग इससे प्रभावित थे।

Osteoarthritis: दुनियाभर (Worldwide) में 2050 तक लगभग एक अरब लोग जोड़ों को प्रभावित करने वाली समस्या 'ऑस्टियोआर्थराइटिस' (Osteoarthritis) से पीड़ित हो सकते हैं। 'द लांसेट रियूमेटोलॉजी' पत्रिका में प्रकाशित नए शोध (Research) से ये जानकारी सामने आई है। शोध के दौरान 200 से अधिक देशों में 1990 से 2020 तक के 'ऑस्टियोआर्थराइटिस' संबंधी आंकड़ों का विश्लेषण किया गया।

Osteoarthritis Cases, Osteoarthritis, Osteoarthritis Cases Worldwide

Osteoarthritis: साल 2050 तक दुनियाभर में 1 अरब लोग हो सकते हैं 'ऑस्टियोआर्थराइटिस' से पीड़ित।

शोध में पता चला कि फिलहाल दुनियाभर में 30 साल या उससे अधिक आयु की 15 प्रतिशत आबादी 'ऑस्टियोआर्थराइटिस' का सामना कर रही है। शोध में कहा गया है कि 2020 में 59 करोड़ 50 लाख लोगों के 'ऑस्टियोआर्थराइटिस' से पीड़ित होने का पता चला, ये संख्या 1990 की तुलना में 132 प्रतिशत अधिक है।

End of Feed