जोड़ो की उम्र बढ़ा देंगे ये नए साल के रेजॉल्यूशन, ऑर्थोपेडिक डॉक्टर ने बताया जॉइंट्स हेल्दी रखने का सीक्रेट

New Year 2026 Habits for Healthy Joint: नए साल 2026 में अगर आप चाहते हैं कि आपके जोड़ मजबूत रहें और उम्र भर आसानी से साथ दें, तो ऑर्थोपेडिक एक्सपर्ट के बताए ये रेजॉल्यूशन अपनाएं। आपके रोजमर्रा के छोटे बदलाव जोड़ो की उम्र बढ़ा सकते हैं। चलिए जानते हैं नए साल में जॉइन्ट्स को हेल्दी रखने का सीक्रेट फॉर्मूला।

New Year 2026 Habits for Healthy Joint: नए साल में अगर आप सच में अपने शरीर को एक अच्छा तोहफा देना चाहते हैं, तो शुरुआत हड्डियों और जोड़ों की देखभाल से करनी चाहिए। यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के सीनियर कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कृष्णा सुब्रमण्यम बताते हैं कि मजबूत हड्डियां और हेल्दी जॉइंट्स ही हमारी उम्रभर की मोबिलिटी, एनर्जी और आजादी की नींव हैं। इसलिए न्यू ईयर 2026 में ऐसे रेजॉल्यूशन लें जो आपके जोड़ो की उम्र बढ़ा दें और लंबे समय तक दर्द से बचाएं।

नए साल में हड्डियों को रखें हेल्दी

नए साल में हड्डियों को रखें हेल्दी (PC - AI)

मजबूत हड्डियों की सबसे जरूरी चाबी

डॉ. कृष्णा सुब्रमण्यम के अनुसार हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन D सबसे जरूरी पोषक तत्व हैं। दूध, दही, चीज, हरी सब्जियां, टोफू और सॉफ्ट बोन फिश जैसे सार्डिन-सैल्मन कैल्शियम के अच्छे स्त्रोत हैं। जबकि विटामिन D के लिए सुरक्षित धूप और जरूरत पड़ने पर सप्लिमेंट्स लेना फायदेमंद है। इससे बोन स्ट्रेंथ बढ़ती है और जॉइंट हेल्थ बेहतर होती है।

End of Feed