दुनिया की 75% आबादी में ओमेगा-3 फैटी एसिड की भारी कमी, नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

Omega 3 Fatty Acid Deficiency: हाल ही में जर्नल न्यूट्रीशन रिसर्च रिव्यूज में प्रकाशित एक नई वैश्विक स्टडी में खुलासा हुआ है कि दुनिया की लगभग 75 प्रतिशत आबादी रोजमर्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड की जरूरी मात्रा नहीं ले पा रही। इस स्टडी के प्रमुख लेखिका एबी कॉवुड, जो यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ साउथैम्पटन से जुड़ी शोधकर्ता हैं, बताती हैं कि यह कमी दिल, दिमाग और पूरी सेहत पर सीधा असर डाल सकती है।

Omega 3 Fatty Acid Deficiency: एक नई वैश्विक रिसर्च ने दुनिया भर के लोगों की सेहत को लेकर बड़ी चिंता जताई है। जर्नल न्यूट्रीशन रिसर्च रिव्यूज में प्रकाशित इस स्टडी में पाया गया है कि दुनिया की लगभग 75 प्रतिशत आबादी अपनी रोज़ की डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acids) की पूरी मात्रा नहीं ले पा रही। आम लोगों को लगता है कि जैसे बाकी पोषक तत्व कहीं न कहीं मिल ही जाते हैं, वैसे ही ओमेगा-3 भी पूरा हो जाएगा, लेकिन स्टडी साफ कहती है कि अधूरी डाइट हमारी दिल और दिमाग की सेहत पर धीरे-धीरे असर डाल रही है

75% आबादी में ओमेगा-3 की कमी

75% आबादी में ओमेगा-3 की कमी (PC - AI)

स्टडी में क्या पाया गया

जर्नल न्यूट्रीशन रिसर्च रिव्यूज में प्रकाशित इस शोध का नेतृत्व एबी कॉवुड ने किया, जो हॉलैंड एंड बैरेट की विज्ञान निदेशक और यूनिवर्सिटी ऑफ साउथैम्पटन (यूके) की शोध सहयोगी हैं। स्टडी में बताया गया है कि ज्यादातर देशों में लोग वह मात्रा नहीं ले रहे जो वयस्कों के लिए रोज लगभग 250 मिलीग्राम ईपीए-डीएचए (EPA-DHA) मानी जाती है।

End of Feed