वेट लॉस के लिए कारगर साबित हो सकती है OMAD Diet, तेजी से कम होगा बढ़ा हुआ कमर का साइज

बात जब वजन कम करने की आती है, तो आज बहुत से डाइट प्लान सामने आते हैं। जिसमें इंटरमिटेंट फास्टिंग और कीटो डाइट जैसे डाइट प्लान शामिल हैं। लेकिन आज हम आपको सेलिब्रिटीज के पसंदीदा और कारगर वेट लॉस प्लान बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है वजन कम करने का ये नया तरीका?

Weight Loss Diet Plan: खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और फिजिकल एक्टिविटी की कमी ने आज बड़ी संख्या में लोगों को मोटापे की गिरफ्त में डाल दिया है। मोटापा दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही एक हेल्थ संबंधी समस्या है। जो अपने साथ कई और भी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम को लेकर आता है। ओवरवेट होने पर शरीर को कई तरह की बीमारियां अपना घर बना लेती हैं, जिसमें बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर, हाई कोलेस्ट्रॉल और जानलेवा कैंसर तक भी शामिल हैं। हालांकि आज लोगों में फिटनेस को लेकर काफी जागरुकता सामने आई है, लेकिन वजन घटाने के लिए सही तरीके का इस्तेमाल करना भी बहुत जरूरी है। आज हम आपको वेट लॉस के लिए OMAD Diet के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है ये डाइट प्लान और क्या हैं इसके फायदे?

weight loss diet plan

OMAD Diet क्या है?

OMAD Diet इंटरमिटेंट फास्टिंग का ही एक ज्यादा असरदार तरीका है। इसका पूरा नाम One Meal A Day है। यानी जो व्यक्ति इस डाइट को फॉलो करता है उसे दिन में केवल एक बार ही खाना होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो वेट लॉस के लिए ये काफी प्रभावी तरीका साबित होता है। ये आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी तेज कर देता है।

End of Feed