रिसर्च में खुलसा, बच्चे के दिमागी विकास में खतरा है मोटापा, जानिए कैसे होता है पढ़ाई पर बुरा असर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2022, 11:20 PM IST

Obesity in Kids: मोटापा हर उम्र के लोगों के लिए हानिकारक होता है। हालांकि, बच्चों में इसका रिस्क काफी ज्यादा होता है। मोटापे से डायबिटीज, हार्ट अटैक से लेकर ब्लड प्रेशर का खतरा होता ही है। वहीं, ये बच्चों में यदि मोटापा है तो ये उनकी मेंटल हेल्थ पर असर डालता है। जानिए क्या कहती है रिसर्च।

KEY HIGHLIGHTS
  • मोटापा हर उम्र के लोगों के लिए खतरनाक।
  • बच्चों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है मोटापा।
  • बच्चों की मेंटल हेल्थ पर मोटापे से होता है बुरा असर।

Obesity and Mental Health Risk: मोटापे से हार्ट अटैक का रिस्क है! बढ़ा हुआ वजन डायबिटीज, ब्लड प्रेशर के पीछे का बड़ा कारण है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, बच्चों में मोटापा दिमागी विकास होने में भी बाधक बनता है। दरअसल यूनाइटेड स्टेट्स में MRI टेस्ट के एक डेटा का इस्तेमाल करके बच्चों के दिमागी विकास और हेल्थ पर एक शोध किया गया। जिसमें साफ तौर पर इस बात का पता चला है कि, जिन बच्चों का वेट ज्यादा है उनके दिमाग की हेल्थ दूसरों की तुलना में खराब है।

Obesity-in-Kids

Obesity in Kids

कनेक्टिकट के येल स्कूल ऑफ मेडिसिन के पोस्ट ग्रेजुएट रिसर्चर सिमोन कल्टेनहॉसर के मुताबिक, मोटा होने का सीधी संबंध खराब ब्रेन हेल्थ से है। साथ ही ये बच्चों के साथ साथ वयस्कों पर भी लागू होता है। 9 से 10 साल के बच्चों पर की गई रिसर्च में कुल 21 राज्यों से कुल 11,878 बच्चों के डेटा की जांच हुई थी। जो एडोलिसेंट ब्रेन कॉग्निटिव डेवलपमेंट (ABCD) स्टडी से लिया गया था। रिसर्च में स्ट्रक्चरल MRI और रेस्टिंग स्टेट फंक्शनल MRI को एनालाइज किया गया। ताकि ब्लड फ्लो में आने वाले बदलावों से ब्रेन की सही एक्टिविटी का पता लग सके।

End of Feed