रखा है निर्जला एकादशी व्रत तो मान लें सेहत से जुड़ी ये बातें, बिना खाए पिए भी सेहत पर नहीं आएगी जरा सी आंच

आज यानी 6 जून को निर्जला एकादशी का पर्व है। जिस दिन लोग बिना कुछ खाए पिए उपवास करते हैं। इस भीषण गर्मी में निर्जला व्रत रखने के लिए जरूरी है कि आप कुछ सावधानियां जरूर बरतें। आज हम आपको सेहत के लिए कुछ ऐसे जरूरी टिप्स देने जा रहे हैं। जिन्हें फॉलो कर आप इस कठिन व्रत के दौरान खुद की सेहत का ख्याल रख सकते हैं।

निर्जला एकादशी साल की 24 एकादशियों में सबसे महत्वपूर्ण है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं में निर्जला एकादशी को सबसे कठिन लेकिन सबसे ज्यादा पुण्य दायक व्रत माना जाता है। इस दिन व्रत करने वाले उपासक पूरा दिन बिना अन्न-जल के रहते हैं और भगवान श्री हरि की पूजा करते हैं। चूंकि यह व्रत भीषण गर्मी के दौरान पड़ता है, इसलिए इसके लिए कुछ सावधानियां और बढ़ जाती हैं। इस व्रत के दौरान पानी न पीना इसे सबसे मुश्किल बनाता है। यदि आप एकादशी व्रत करने जा रहे हैं, तो आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज हम आपको व्रत के दौरान रखने वाली कुछ अहम सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

fasting tips

धूप में बाहर न निकलें

निर्जला एकादशी व्रत के दौरान आपको खुद को धूप से बचाना बहुत जरूरी होता है। इसलिए यदि आप व्रत रख रहे हैं तो इस दिन धूप में निकलने से बचें। क्योंकि बिना पानी पिए आप धूप में बाहर जाते हैं तो डिहाइड्रेशन का खतरा काफी ज्यादा हो सकता है। जिससे आपकी सेहत खराब हो सकती है। इसलिए इस दिन कोशिश करें कि आपका दिन घर में ही भगवान की उपासना में बीते।

End of Feed