रात में एसिडिटी क्यों बढ़ जाती है, रात में एसिडिटी होने पर क्या करें, एसिडिटी में रात में क्या खाना चाहिए

Raat me acidity kyon badh jati hai (रात में एसिडिटी क्यों बढ़ जाती है): क्या आपको भी रात में सोते समय एसिडिटी परेशान करती है, जानिए एसिडिटी की समस्या होती है, कारण और उपाय।

Raat me acidity kyon badh jati hai (रात में एसिडिटी क्यों बढ़ जाती है): कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि दिन भर तो सब ठीक रहता है, लेकिन जैसे ही रात होती है, सीने में जलन और खट्टी डकारें शुरू हो जाती हैं। नींद भी खराब हो जाती है और सुबह उठकर थकान महसूस होती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो समझ लीजिए कि यह सिर्फ खाने का असर नहीं, बल्कि आपकी कुछ आदतों का भी नतीजा है। रात में हमारा शरीर आराम की स्थिति में होता है, इसलिए पाचन धीमा पड़ जाता है। ऐसे में अगर हम गलत समय पर या गलत चीजें खा लें, तो एसिडिटी बढ़ना तय है। अच्छी बात ये है कि थोड़ी-सी समझदारी और सही डाइट से इस परेशानी को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

Night Acidity Reasons Raat me acidity kyon badh jati hai

रात में एसिडिटी क्यों बढ़ जाती है, कारण और उपाय जानिए

रात में एसिडिटी ज्यादा क्यों होती है?

रात में एसिडिटी बढ़ने की सबसे बड़ी वजह है शरीर की धीमी पाचन प्रक्रिया। जब आप सोने की तैयारी में होते हैं, तो पेट का काम भी थोड़ा धीमा हो जाता है। ऐसे में अगर खाना भारी या ज्यादा मसालेदार हो, तो वह सही से पच नहीं पाता और पेट में एसिड बनने लगता है। ऊपर से अगर आप खाना खाकर तुरंत लेट जाते हैं, तो यह एसिड गले तक आ सकता है, जिससे जलन और बेचैनी बढ़ जाती है।

End of Feed