Covid-19 New Variant: कोरोना के नए वेरिएंट MERs-CoV से लोगों में दहशत, जानिए क्या हैं इसके गंभीर लक्षण

MERs CoV Symptoms: कोरोना अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। अब अबू धाबी में कोरोना का नया वेरिएंट MERs CoV पाया गया है। इससे ये बात सामने आ गई है कि कोरोना एक बार फिर से सिर उठाने लगा है। आइये जानते हैं इसके लक्षण और बचाव के तरीके-

What Is MERs CoV: दो साल पहले कोरोना ने दुनिया भर में हाहाकार मचा दिया था. अब थोड़ा आराम मिलने के बाद ऐसा लग रहा है कि कोरोना ने एक बार फिर से अपना सिर उठा लिया है. अबू धाबी में रहने वाले एक व्यक्ति में संभावित घातक मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम कोरोना वायरस (MERs CoV) का पता चला है।

Covid 19, MERs Cov, MERs Symptoms

MERs CoV Symptoms: कोरोना का नया वेरिएंट MERs-CoV के गंभीर लक्षण

WHO के मुताबिक, अबू धाबी के अल अन शहर में रहने वाले 28 साल के एक शख्स को पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब पता चला है कि इस शख्स में MERs CoV वेरिएंट का वायरस है। इस व्यक्ति के संपर्क में आए 108 लोगों की जांच की गई है. हालांकि, इस शख्स की सही स्थिति अभी तक सामने नहीं आई है। आइए जानते हैं कि MERs CoV क्या है।

End of Feed