देश में एक बार फिर सिर उठा रहा कोरोना, इंदौर में गई बुजुर्ग की जान, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

देश में काफी समय के बाद दो नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। जिसमे से एक एक बुजुर्ग महिला की मौत भी हो गई है। इसके अलावा एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन दोनों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां बीते सोमवार को महिला की जान चली गई।

Covid Cases In Indore : साल 2019 से चीन से शुरू हुआ कोरोना दुनिया भर में अपना कहर बरपा चुका है। भारत में भी कोरोना की 3 लहरों में हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई। लेकिन पिछले कुछ समय से कोरोना का कोई नया मामला सुनने को नहीं मिल रहा था। जिससे लोगों ने काफी समय बाद राहत की सांस ली थी। लेकिन हाल ही में इंदौर से आई खबर ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। जी हां यहां कोरोना के चलते एक बुजुर्ग महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी है और एक युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद किए गए टेस्ट में कोरोना की पुष्टि हुई थी। आइए जानते हैं कोरोना के क्या हैं लक्षण और कैसे करें इससे बचाव?

corona virus in Indore

कोरोना के लक्षण क्या हैं? Symptoms of Corona Virus

कोरोना एक तेजी से फैलने वाला संक्रमण है, जो कोविड-19 वायरस के द्वारा फैलता है। इसकी गंभीरता का पता इस बात से ही लगाया जा सकता है। कि इसने कुछ साल पहले दुनिया भर में लाखों लोगों की जान ले ली थी। आइए जानते हैं कोरोना के कुछ सामान्य लक्षण...

End of Feed