नींद न आना, मूड खराब और बढ़ता वजन - आपके शरीर की इन समस्याओं की 'अपराधी' कहीं इस विटामिन की कमी तो नहीं

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि जल्दी बिस्तर पर लेटने के बाद आपको नींद नहीं आती है। या कम खाने के बाद भी आपका वजन बढ़ता जा रहा है। कई मामलो में बिना बात के गुस्सा या चिड़चिड़ाहट महसूस होती है। अगर ऐसा है तो ये सब संकेत एक खास विटामिन की कमी की वजह से हो सकते हैं। जानें इस बारे में।

Vitamin Deficiency: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग घंटों स्क्रीन के सामने काम करते रहते हैं। यही वजह है कि कई लोगों में एक आम समस्या देखने को मिल रही है और वह है वजन बढ़ना। बहुत से लोग डाइटिंग और एक्सरसाइज करने के बावजूद वजन घटा नहीं पाते। इसका कारण सिर्फ खानपान या लाइफस्टाइल नहीं, बल्कि शरीर में बेहद जरूरी पोषक तत्व विटामिन डी की कमी भी हो सकती है।

vitamin d deficiency

नींद न आना, मूड खराब और बढ़ता वजन - कौन सा विटामिन है कारण (Pic: iStock)

आधुनिक विज्ञान और आयुर्वेद दोनों ही मानते हैं कि शरीर का संतुलन तभी बना रहता है जब उसमें सूर्य की ऊर्जा सही मात्रा में पहुंचती है। विटामिन डी दरअसल उसी ऊर्जा का एक रूप है, जो हमारे शरीर को सूरज की रोशनी से मिलता है। इसे 'सनशाइन विटामिन' भी कहा जाता है, क्योंकि यह हमारी त्वचा पर पड़ने वाली धूप से बनता है।

End of Feed