National Cancer Survivors Day: कैंसर से जीत के बाद भी खत्म नहीं होती लड़ाई, सर्वाइवर्स को जिंदगीभर इन बातों का रखना पड़ता है ध्यान

National Cancer Survivors Day: क्या आप जानते हैं जो लोग कैंसर को मात देते हैं, उनका ठीक होने का बाद का जीवन भी काफी चुनौतीपूर्ण होता है। उनको आगे जीवन में काफी सावधानी बरतनी होती है और कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना होता है।

National Cancer Survivors Day: कैंसर को हराना किसी बड़ी जंग जीतने से कम नहीं है। इलाज पूरा होने के बाद जब डॉक्टर मरीज को स्वस्थ बताते हैं, तो परिवार और मरीज दोनों राहत की सांस लेते हैं। लेकिन कैंसर की कहानी यहीं खत्म नहीं होती। कई लोगों को लगता है कि इलाज खत्म होने के बाद अब सब कुछ पहले जैसा हो जाएगा, जबकि हकीकत थोड़ी अलग है। कैंसर से ठीक हो चुके लोगों, जिन्हें कैंसर सर्वाइवर कहा जाता है, उन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना पड़ता है। नियमित जांच, अच्छा खानपान और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल उनके जीवन का अहम हिस्सा (life after cancer) बन जाता है। राष्ट्रीय कैंसर उत्तरजीवी दिवस (National Cancer Survivors Day) का मकसद भी यही बताना है कि कैंसर पर जीत के बाद भी खुद की देखभाल करना उतना ही जरूरी है जितना इलाज के दौरान था।

National Cancer Survivors Day

कैंसर को हराने के बाद भी जिंदगी आसान नहीं

नियमित जांच कराना है सबसे जरूरी

कैंसर से ठीक होने के बाद डॉक्टर समय-समय पर जांच कराने की सलाह देते हैं। इसका कारण यह है कि किसी भी बदलाव या समस्या का पता जल्दी चल सके। कई लोग खुद को पूरी तरह स्वस्थ मानकर फॉलो-अप चेकअप छोड़ देते हैं, लेकिन यह आदत नुकसान पहुंचा सकती है।

End of Feed