National Cancer Awareness Day: कैंसर के खतरे को कम करती हैं ये दो एक्सरसाइज, आज ही रूटीन में करें शामिल

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Nov 7, 2022, 08:31 AM IST

National Cancer Awareness Day 2022: सात नवंबर को हर साल राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है। आजकल की दिनचर्या के कारण कैंसर का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। एक स्टडी के अनुसार केवल दो एक्सरसाइज आपके शरीर में कैंसर के खतरे को 14 फीसदी तक कम कर सकती है। जानिए क्या हैं ये एक्सरसाइज।

KEY HIGHLIGHTS
  • सात नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है।
  • कैंसर शरीर के लिए बेहद जानलेवा हो सकता है।
  • कुछ एक्सरसाइज के जरिए आप कैंसर के खतरें को कम कर सकते हैं।

National Cancer Awareness Day 2022: कैंसर सबसे घातक बीमारियों में से एक है। विश्व स्वास्थय संगठन के अनुसार कैंसर से हर साल लगभग एक करोड़ लोगों की जान चली जाती है। देशभर में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे) सात नवंबर को मनाया जा रहा है। दरअसल इसी दिन वैज्ञानिक मैडम क्यूरी का जन्म हुआ था। उन्होंने कैंसर से लड़ने वाले रेडियम का आविष्कार किया था। इसकी शुरुआत साल 2014 में हुई थी। कैंसर को लेकर इस दिन सभी सरकारी अस्पतालों और म्युनिसिपल क्लिनिक में फ्री स्क्रीनिंग दी जाती है।

Aerobics

कैंसर में ब्रेस्ट कैंसर, प्रॉस्टेट कैंसर सबसे अधिक फैलते हैं। एक अनुमान के मुताबिक 2025 तक देश में 15 लाख से ज्यादा कैंसर के मरीज होंगे। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। नेशनल कैंसर रजिस्‍ट्री प्रोग्राम की साल 2021 की एक रिपोर्ट के मुताबिक कैंसर से पीड़ित हर 100 व्यक्ति में से चार बच्चे हैं। कैंसर सेल्स धीरे-धीरे शरीर में अपना विस्तार करते हैं। ऐसे में कुछ एक्सरसाइज और योग के जरिए आप न सिर्फ अपनी इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं। साथ ही आप कैंसर के खतरे को भी टाल सकते हैं।

End of Feed