Myopia in Children: बच्चे का चश्मा बार-बार बदल रहा है, कहीं बढ़ते नंबर के पीछे मायोपिया तो नहीं, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

Myopia in Children: बच्चे का चश्मे का नंबर बार-बार बढ़ रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें। जानें मायोपिया के शुरुआती लक्षण, कारण, जांच, बचाव और बच्चों की नजर का नंबर बढ़ने से रोकने के उपाय।

Myopia in Children: नेशनल मायोपिया वीक 2026 के मौके पर बच्चों की आंखों की सेहत को लेकर एक बार फिर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। खासतौर पर उन बच्चों के माता-पिता को सतर्क रहने की जरूरत है, जिनके चश्मे का नंबर कुछ ही महीनों में बढ़ जाता है। अगर आपके बच्चे के साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इसे उम्र के साथ आंखों में होने वाला सामान्य बदलाव समझकर नजरअंदाज न करें। बार-बार चश्मे का नंबर बढ़ना मायोपिया (नजदीक की नजर कमजोर होना) का संकेत हो सकता है। बचपन में शुरू होने वाली यह समस्या स्कूल जाने की उम्र के दौरान तेजी से बढ़ सकती है और आगे चलकर आंखों का नंबर काफी ज्यादा हो सकता है।

myopia in kids

बच्चे को देखने में जोर पड़ रहा है, चश्मा लगाकर भी ठीक नहीं दिख रहा - क्यों मायोपिया की जांच जरूरी है (AI Image)

हैदराबाद के पिक्सल आई हॉस्पिटल की डायरेक्टर और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्णा पूजिता वी के मुताबिक, मायोपिया में बच्चा पास की चीजें तो साफ देख पाता है, लेकिन दूर की चीजें धुंधली नजर आती हैं। ऐसा अक्सर तब होता है, जब बच्चे की आंख सामान्य से ज्यादा लंबी होने लगती है। आंख की लंबाई बढ़ने के साथ चश्मे का नंबर भी बढ़ सकता है।

End of Feed