खाना पकाने के लिए सरसों तेल ज्यादा फायदेमंद है या मूंगफली का तेल? यहां जानें कौन सा कुकिंग ऑयल है बेस्ट

Mustard Oil Vs Groundnut Oil In Hindi Which Is Better: खाना पकाने के लिए सरसों तेल ज्यादा फायदेमंद है या मूंगफली का तेल इसको लेकर लोग काफी असमंजस में रहते हैं। भोजन को स्वस्थ बनाने के लिए सही कुकिंग ऑयल का प्रयोग करना बहुत आवश्यक है, यहां जानें आपके लिए कौन सा कुकिंग ऑयल बेस्ट है।

Mustard Oil Vs Groundnut Oil In Hindi Which Is Better: आपका भोजन कितना स्वास्थ्यवर्धक है, यह सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करता कि आपने कौन-कौन से फूड्स का प्रयोग किया है। आप किस तेल में अपना भोजन पकाते हैं यह भी बहुत मायने रखता है। भोजन पकाने के लिए बाजार में तरह-तरह के तेलों की भरमार है। इनमें कुछ कच्चीघानी और कुछ रिफाइंड तेल शामिल हैं। पारंपरिक रूप से हम भारतीय खाना पकाने के लिए सरसों के तेल का प्रयोग करते हैं। कुछ लोग इसे बहुत स्वास्थ्यवर्धक बताते हैं, तो कुछ इसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद। आजकल कुकिंग के लिए लोगों ने मूंगफली के तेल का प्रयोग करना भी काफी शुरू कर दिया है। इसे खाना पकाने के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। वहीं कुछ लोगों को इसकी खुशबू और स्वाद भी काफी पसंद आता है। ऐसे में बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर खाना पकाने के लिए के लिए अगर किसी एक तेल का प्रयोग करना हो, तो सरसों तेल ज्यादा फायदेमंद है या मूंगफली का तेल? इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जानें,

Mustard Oil Vs Groundnut Oil

Mustard Oil Vs Groundnut Oil

सरसों तेल कैसे फायदेमंद है- Mustard Oil Benefits In HIndi

यह तेल सरसों तेल से हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। इसमे ओमेगा-3, 6 और 9 फैटी एसिड होते हैं। इसके अलावा, सरसों के तेल में कुछ औषधीय गुण होते हैं। यह एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुणों से भी भरपूर होता है। यह संक्रमणों से बचाव में मदद करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम आदि से भी बचाता है। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पका भोजन जब आप करते हैं, तो इससे पाचन एंजाइम रिलीज होते हैं, जो पाचन में सहायता करते हैं।

End of Feed