दिल की बीमारियों अधिक सामना करती हैं जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली महिलाएं, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Mothers Of Twins Face Higher Risk Of Heart Disease: एक नई रिसर्च में पता चला है कि जिन महिलाओं के जुड़वां बच्चे होते हैं, उन्हें एक बच्चा होने वाली महिलाओं के मुकाबले दिल की बीमारी होने का खतरा अधिक होता है। अध्ययन के निषर्ष चौंकाने वाले हैं। यहां जानें इसके बारे में विस्तार से।

Mothers Of Twins Face Higher Risk Of Heart Disease: हाल में हुई एक नई रिसर्च में पता चला है कि जिन महिलाओं के जुड़वां बच्चे होते हैं, उन्हें एक बच्चा होने वाली महिलाओं के मुकाबले दिल की बीमारी होने का खतरा दुगना होता है। मतलब, अगर किसी मां के दो बच्चे एक साथ हुए हैं, तो उनके दिल को ज्यादा खतरा है। ये रिसर्च यूरोपियन हार्ट जर्नल में छपी है और इसमें ये भी सामने आया है कि जुड़वां बच्चों की मां को डिलीवरी के एक साल के अंदर ही दिल की बीमारी के चलते हॉस्पिटल में भर्ती होने की नौबत आ सकती है। और अगर प्रेगनेंसी के टाइम पर ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ था (जिसे प्री-एक्लेम्पसिया कहते हैं), तो खतरा और भी बढ़ जाता है!

Mothers Of Twins Face Higher Risk Of Heart Disease

Mothers Of Twins Face Higher Risk Of Heart Disease

बढ़ रही है जुड़वा बच्चों की संख्या

आजकल जुड़वां बच्चे ज्यादा हो रहे हैं, क्योंकि कई लोग बच्चे पैदा करने के लिए दवाइयां लेते हैं (फर्टिलिटी ट्रीटमेंट) और कई महिलाएं ज्यादा उम्र में मां बनती हैं। इस वजह से भी जुड़वां बच्चों की संख्या बढ़ी है।

End of Feed