Morning Vs Evening Tea: सुबह और शाम की चाय में छिपे हैं 5 बड़े फर्क, एक छोटी गलती आपकी नींद कर सकती है खराब

Morning Vs Evening Tea: क्या आप सुबह और शाम दोनों समय चाय पीते हैं? मगर क्या आप जानते हैं कि चाय पीने का समय आपकी एनर्जी, पाचन और नींद पर असर डाल सकता है? जानिए सुबह और शाम की चाय में क्या अंतर है, कौन-सी चाय कब बेहतर है और कौन-सी छोटी गलती आपकी नींद खराब कर सकती है।

Morning Vs Evening Tea: भारत में चाय सिर्फ एक ताजगी देने वाली ड्रिंक नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। कई लोगों की आंखें सुबह की पहली चाय से ही खुलती हैं, तो कुछ लोग शाम को चाय पीकर दिनभर की थकान दूर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह और शाम की चाय का असर शरीर पर एक जैसा नहीं होता? बता दें कि चाय पीने का समय आपकी ऊर्जा, मूड, पाचन और नींद तक को प्रभावित कर सकता है। यही वजह है कि कई बार लोग यह समझ नहीं पाते कि चाय पीने के बावजूद उन्हें बेचैनी या रात में नींद क्यों नहीं आती है। आइए जानते हैं सुबह और शाम की चाय में क्या फर्क होता है और कौन सी छोटी गलती आपकी नींद खराब कर सकती है।

Morning Vs Evening Tea

सुबह की चाय और शाम की चाय में होता है बड़ा फर्क

1. सुबह की चाय देती है एनर्जी और फोकस

सुबह उठने के बाद शरीर को एक्टिव होने में थोड़ा समय लगता है। ऐसे में एक कप चाय दिमाग और शरीर को तरोताजा महसूस करा सकती है। चाय में मौजूद कैफीन सुस्ती कम करने में मदद करता है, इसलिए सुबह की चाय पीने के बाद कई लोगों को काम करने में ज्यादा फोकस महसूस होता है।

End of Feed