सुबह उठते ही बढ़ा रहता है ब्लड प्रेशर, तो रोज करें ये 5 काम, बिना दवा कंट्रोल होगा हाइपरटेंशन

Morning Habits for Hypertension: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन एक ऐसी समस्या है, जिससे आज बहुत से लोग जूझ रहे हैं। यदि रोज सुबह उठते ही आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा रहता है, तो आपको ये 5 काम करने चाहिए।

Morning Habits for Hypertension: हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन को 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है, क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण कई बार दिखाई नहीं देते हैं। खासतौर पर सुबह के समय ब्लड प्रेशर का बढ़ जाना एक आम समस्या मानी जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह जागने के बाद शरीर में हार्मोनल बदलाव और स्ट्रेस हार्मोन की सक्रियता के कारण ब्लड प्रेशर थोड़ा बढ़ सकता है। लेकिन यह समस्या लगातार बनी रहे, तो हार्ट और ब्लड बेसल्स पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है। हालांकि कुछ जरूरी लाइफस्टाइल चेजेंज करके ब्लड प्रेशर को काफी हद तक नियंत्रित रखा जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 काम जो रोजाना करने से हाइपरटेंशन (High Blood Pressure) को मैनेज करने में मदद मिल सकती है।

Morning Habits for Hypertension

हाई ब्लड प्रेशर के लिए हाई ब्लड प्रेशर

1. पानी से करें दिन की शुरूआत

रातभर सोने के दौरान शरीर कई घंटों तक बिना पानी के रहता है, जिससे हल्का डिहाइड्रेशन हो सकता है। सुबह उठकर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइड्रेट होता है और रक्त संचार बेहतर तरीके से काम करता है। रोज सुबह 2 गिलास पानी पीने की आदत ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में सहायक मानी जाती है। इसमें भी गुनगुना पानी पीना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

End of Feed