मॉनसून में नाखूनों के नीचे छिपे बैक्टीरिया बढ़ा सकते हैं बीमारी का खतरा, जानें कैसे करें बचाव

Monsoon Nail Hygiene: बारिश के मौसम में नाखूनों के नीचे जमा गंदगी बैक्टीरिया और फंगस के पनपने की जगह बन सकती है। जानें कौन-से बैक्टीरिया सबसे ज्यादा खतरा बढ़ाते हैं, किन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

Monsoon Nail Hygiene: बारिश का मौसम आते ही डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार जैसी बीमारियों की चर्चा शुरू हो जाती है, लेकिन एक ऐसा कारण भी है जो कई बार हमारी नजर से छूट जाता है। वह है नाखूनों के नीचे जमा होने वाली गंदगी। मॉनसून में बढ़ी हुई नमी और गीला वातावरण बैक्टीरिया व फंगस के पनपने के लिए अनुकूल माहौल बना देता है। अगर गंदे नाखूनों से खाना खाया जाए या बार-बार मुंह, आंख और नाक को छुआ जाए, तो ये सूक्ष्मजीव शरीर में पहुंच सकते हैं और संक्रमण का खतरा बढ़ा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि थोड़ी-सी सावधानी अपनाकर इस जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि मॉनसून में नाखूनों की सफाई क्यों जरूरी है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Monsoon Nail Hygiene

बरसात में नाखून कैसे आपको बीमार बना सकते हैं

नाखूनों के नीचे क्यों जमा होते हैं बैक्टीरिया

नाखूनों के नीचे जमा होने वाली गंदगी को मेडिकल भाषा में सबंगुअल डेब्रीज (Subungual debris) कहा जाता है। इसमें धूल, मिट्टी, पसीना, मृत त्वचा की कोशिकाएं और अन्य छोटे कण जमा हो जाते हैं। मॉनसून में बढ़ी हुई नमी इन सूक्ष्मजीवों के लंबे समय तक जीवित रहने में मदद कर सकती है।

End of Feed