बरसात के मौसम में उमस वाली चिपचिपी हवा से मिलेगी राहत, सिर्फ 300 रुपये में खत्म होगी टेंशन!भारत में रेलवे यात्रा करने का सबसे सरल और सस्ता साधन है। हर दिन लाखों लोग ट्रेन से एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा करते हैं। यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे लगातार अपने आपको अपग्रेड कर रहा है। लंबी दूरी की यात्रा में यात्रियों की किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए रेलवे कई तरह की सुविधाएं देता है। रेलवे की तरह से अपने ऐप को भी अपग्रेड कर दिया गया है। रेलवे का नया ऐप RailOne App है जिसमें टिकट बुकिंग से लेकर कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। इस ऐप के जरिए आप
लंबी दूरी की ट्रेन यात्रा के दौरान सबसे बड़ी चिंता अक्सर अच्छे और ताज़ा खाने की होती है। कई यात्री घर जैसा स्वाद और साफ-सुथरा भोजन चाहते हैं, लेकिन हर स्टेशन पर मनपसंद खाना मिलना आसान नहीं होता। ऐसे में RailOne ऐप यात्रियों को बड़ी सहूलियत देता है। इस ऐप की मदद से यात्री अपनी ट्रेन की सीट पर ही गरमा-गरम भोजन मंगवा सकते हैं।
क्या है RailOne ऐप?
RailOne भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए तैयार किया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इस ऐप के जरिए टिकट, ट्रेन से जुड़ी जानकारी और यात्रा के दौरान भोजन जैसी कई सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि यात्री अपनी पसंद का खाना चुनकर सीधे अपनी सीट पर डिलीवरी करवा सकते हैं।
सीट पर खाना ऑर्डर करने का तरीका
- सबसे पहले अपने मोबाइल में RailOne ऐप डाउनलोड करें और लॉग इन करें।
- ऐप में Food Order या E-Catering विकल्प चुनें।
- इसके बाद अपना PNR नंबर दर्ज करें।
- सिस्टम आपकी ट्रेन और आने वाले स्टेशनों की जानकारी दिखा देगा।
- अब आपको रास्ते में आने वाले रेस्टोरेंट और फूड आउटलेट की लिस्ट दिखाई जाएगी।
- आपको जिस भी रेस्टोरेंट से ऑर्डर करना हो उसे सेलेक्ट करके प्रॉसेस आगे बढ़ा सकते हैं।
- ऑर्डर कन्फर्म करें और ऑनलाइन या कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुने।
- ट्रेन के तय स्टेशन पर आपका ऑर्डर सीधे आपकी सीट तक पहुंचा दिया जाएगा।
RailOne ऐप से खाना मंगाने के फायदे
- सीट पर ही फ्रेश और गरमा-गरम खाना मिल जाएगा।
- कई स्टेशनों के रेस्टोरेंट में से पसंद का ऑप्शन मिलता है।
- ऑनलाइन पेमेंट के साथ कुछ जगहों पर कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध होती है।
- आप अपने ऑर्डर को रियल टाइम में ट्रैक भी कर सकते हैं।
- लंबी यात्रा के दौरान बार-बार स्टेशन पर उतरने की जरूरत नहीं पड़ती।
ऑर्डर करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- सही PNR नंबर दर्ज करें।
- ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से पहले समय रहते ऑर्डर करें।
- मोबाइल नंबर चालू रखें ताकि डिलीवरी एजेंट जरूरत पड़ने पर संपर्क कर सके।
- ऑर्डर की पुष्टि और डिलीवरी स्टेशन की जानकारी एक बार जरूर जांच लें।
