Monsoon Health Tips: छमाछम बारिश में बच्चों का रखें खास ख्याल, जानें मानसूनी बीमारियों से बचाव के तरीके

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम में बीमारियों का रिस्क बहुत हद तक बढ़ जाता है। खासतौर से छोटे बच्चों के लिए, जिनकी इम्यूनिटी कम होती है, ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चे को मानसूनी बीमारियों से बचाना चाहते हैं। तो ये सिंपल सी टिप्स आपके काम की हो सकती है।

Monsoon Health Tips: मानसून का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं, हरियाली और सुकून की फुहारें जरूर लाता है, लेकिन इसके साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है, खासकर छोटे बच्चों के लिए। बारिश की बूंदें भले ही बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ले आएं, लेकिन नमी, गंदगी और बार-बार बदलता मौसम बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। संक्रमण और वायरल बुखार जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है, ऐसे में पेरेंट्स को बच्चों की देखभाल को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है। मानसून में बच्चों की सेहत को सुरक्षित रखने के लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

Monsoon Healthcare Tips For Kids (Photo Credit - Canva)

पांच चीजें करेंगी बीमारी से प्रोटेक्ट

खानपान का खास ख्याल: बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है और मानसून में यह और अधिक प्रभावित हो सकती है। ऐसे में खानपान का खास ख्याल रखना जरूरी है। इस मौसम में बाहर का खाना और ज्यादा तला-भुना खाना देने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे फूड पॉइजनिंग और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

End of Feed