Monsoon Diet Tips: मानसून में दही खाना फायदेमंद होगा छाछ पीना रहेगा बेस्ट, आयुर्वेद से जानें खान-पान से जुड़ी जरूरी सलाह

Monsoon Diet Tips: मानसून में खान-पान को लेकर अक्सर सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आज हम आपको आयुर्वेद के अनुसार बताएंगे कि मानसून में किसे दही खानी चाहिए और किसके लिए छाछ का सेवन फायदेमंद होगा।

Monsoon Diet Tips: मानसून अपने साथ ठंडक और राहत तो लेकर आता है, लेकिन यही मौसम पाचन संबंधी समस्याओं, वायरल संक्रमण और पेट के रोगों का खतरा भी बढ़ा देता है। आयुर्वेद के अनुसार वर्षा ऋतु में जठराग्नि (पाचन शक्ति) कमजोर हो जाती है। ऐसे में जो खाना गर्मियों में लाभदायक लगता है, वही बारिश में हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं होता है।

Monsoon Diet Tips

मानसून में दही खाना फायदेमंद या छाछ?

दही और छाछ दोनों ही दूध से बनने वाले प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ हैं, लेकिन मानसून में इनका प्रभाव एक जैसा नहीं होता है। कई लोग रोज दही खाते हैं, जबकि कुछ लोग छाछ को अधिक सुरक्षित विकल्प मानते हैं। सवाल यह है कि बारिश के मौसम में किसे दही खाना चाहिए और किसके लिए छाछ ज्यादा फायदेमंद होगी? आइए आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान की मदद से समझते हैं मानसून में दही और छाछ (Curd vs Buttermilk) दोनों में से क्या फायदेमंद है।

End of Feed