केरल में फिर सामने आए इस खतरनाक वायरस के मरीज, विदेश से लौटे 2 लोगों में मिला संक्रमण

Monkeypox Virus in Kerala: केरल में एक बार फिर एक जानलेवा वायरस ने अपनी दस्तक दे दी है। मंकीपॉक्स नाम का ये वायरस एक बार फिर लोगों में संक्रमण का कारण बना है। हालांकि संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है और उनके संपर्क में आए लोगों का पता किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस वायरस के बारे में विस्तार से...

भारत में ज्यादातर नई बीमारियों के आने का द्वार बनने वाला केरल एक बार फिर एक वायरस की चपेट में आता हुआ दिखाई दे रहा है। जी हां काफी दिन पहले अपना कहर मचा चुका मंकीपॉक्स वायरस एक बार फिर अपना कहर दिखाने की तैयारी कर रहा है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बीते बुधवार केरल में मंकीपॉक्स के 2 मामले सामने आए हैं। वहीं इन लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री की जांच करने पर पता चला कि ये लोग UAE की यात्रा से वापस लौटे थे। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

monkeypox virus in kerala

संक्रमित लोगों की निगरानी

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि राज्य के वायनाड जिले में एक शख्स में मंकीपॉक्स का संक्रमण पाया गया है। जिसके बाद कन्नूर जिले में भी एक दूसरे व्यक्ति की जांच में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। सरकार ने एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने उन लोगों को खुद को अलग रहने की सलाह दी है जो बीते दिनों रोगियों के संपर्क में आए थे। उन्हें भी अपनी सेहत की लगातार निगरानी करने और किसी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत रिपोर्ट करने को कहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केरल में इस साल सितंबर माह में मंकीपॉक्स के कुछ मामले रिपोर्ट किए गए थे।

End of Feed