Highest HIV Cases In India: HIV का संक्रमण एक खतरनाक रोग है, जिसे साधारण भाषा में लोग केवल एड्स की बीमारी समझते हैं। इसके साथ ही आमतौर पर लोग इसे यौन संक्रमण के कारण फैलने वाला रोग समझते हैं। देश के नॉर्थ ईस्ट राज्य मिजोरम में काफी तेजी से फैलते जा रहे हैं। भारत में सबसे ज्यादा HIV का संक्रमण मिजोरम में रिकॉर्ड किया गया है। जहां संक्रमण की दर 2.73% तक पहुंच गई है। बीते सोमवार को जारी एक रिपोर्ट की मानें तो मिजोरम में अब तक 32,287 लोगों में HIV के संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिसमें से लगभग 5,511 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं बीते साल HIV के 1,769 मामले दर्ज किए गए हैं। आइए जानते हैं क्या है ये वायरस और कैसे करें बचाव?
क्या है HIV?
HIV (Human Immunodeficiency Virus) एक खतरनाक वायरस है, जो हमारे प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करने का काम करता है। कमजोर इम्यूनिटी के कारण हमारा शरीर कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का घर बन जाता है। HIV का संक्रमण होने पर व्यक्ति को AIDS हो सकता है। ये एक जीवन भर साथ रहने वाली बीमारी है, क्योंकि इसका कोई भी इलाज मौजूद नहीं है।
यह भी पढ़ें - जानिए क्या हैं चमगादड़ से फैली कॉन्गो की रहस्यमयी बीमारी के लक्षण, जिससे कुछ ही घंटों के भीतर 50 लोगों ने तोड़ दिया दम
HIV संक्रमण की रोकथाम के उपाय
- असुरक्षित यौन संबंध बनाने से बचें।
- इंजेक्शन लगाने वाली सिरिंज को साझा न करें।
- HIV संक्रमित व्यक्ति का खून न लें।
- डिस्पोजेबल सिरिंज और सुई का इस्तेमाल करें।
- संक्रमित ब्लेड का इस्तेमाल सेविंग में न करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
